Nainital News: नैनीताल जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गूलरघट्टी इलाके में एचआईवी संक्रमित एक नाबालिग लड़की ने 17 महीने में करीब 20 युवकों को संक्रमित कर दिया। बताया जाता है कि किशोरी को स्मैक की लत लग गई है। इसके लिए पैसों का इंतजाम करने के लिए वह युवकों को अपने जाल में फंसाती है।
नैनीताल में बढ़े HIV पॉजिटिव मरीज
नैनीताल में एचआईवी पॉजिटिव केस बढ़े हैं। रामनगर में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां 17 महीने में 45 लोग एचआईवी पॉजिटिव हुए हैं।
अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक 26 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद अप्रैल से अक्टूबर तक 19 लोग एचआईवी संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 30 पुरुष और 15 महिलाएं हैं। इन पुरुषों में से 20 पुरुष किशोरी से संक्रमित हुए हैं।
जांच में यह भी पता चला है कि जो पुरुष शादीशुदा हैं। उनसे उनकी पत्नियां भी एचआईवी संक्रमित हो गईं हैं। आंकड़ों में शामिल 15 महिलाओं में ये भी शामिल हैं। किशोरी 17 साल की है। वह एक गरीब मुस्लिम परिवार से है।
रामनगर में लगातार बढ़ रहे HIV पॉजिटिव मरीज
रामनगर में HIV पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां 2015 में 6, 2016 में 11, 2017 में 8, 2018 में 9, 2019 में 4, 2020 में 6, 2021 और 2022 में 4-4 एचआईवी संक्रमित मरीज मिले।
नैनीताल जिले में 2015 से मार्च 2024 तक 1009 एचआईवी पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अप्रैल से अब तक 93 नए मरीज मिले। वहीं, इस समय जिले में कुल मरीजों की संख्या 1102 है।