श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बारिश से नैनीताल सिंचाई विभाग को हुआ 55 करोड़ का नुकसान

Nainital Irrigation Department

Nainital Irrigation Department: उत्तराखंड को बारिश ने खूब क्षति पहुंचाई है। पिछले दिनों हुई भारी बरसात के चलते सरकारी संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बरसात से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। भारी बरसात में सिंचाई विभाग उधम सिंह नगर और नैनीताल को भारी नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश से सिंचाई विभाग की नहरें, नदियों, और डैम को क्षति पहुंची हैं।

55 करोड़ रूपये का नुकसान (Nainital Irrigation Department)

विगत दिनों हुई भारी बारिश से सिंचाई विभाग को नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में लगभग 55 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। जबकि यह प्रारंभिक आंकड़ा है, यह नुकसान और अधिक बढ़ सकता है। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला ने बताया कि नैनीताल जिले को 12 करोड़ का नुकसान हुआ है, जबकि 43 करोड़ का नुकसान उधमसिंह नगर जिले को हुआ है।

बढ़ सकता है नुकसान का आंकड़ा

उधम सिंह जनपद में सबसे ज्यादा नुकसान खटीमा और सितारगंज क्षेत्र में हुआ है। इसके अलावा उधमसिंह नगर जिले में अभी पानी धीरे-धीरे डिस्चार्ज हो रहा है, जिसके बाद नहरों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा हैं। बरसात के सीजन में सिंचाई विभाग के नुकसान का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।

गौला बैराज डैम को भी पहुंचा नुकसान (Nainital Irrigation Department)

सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला ने कहा कि जहां-जहां सिंचाई विभाग को नुकसान पहुंचा है, उसको रिस्टोर करने का कार्य चल रहा है। सिंचाई विभाग की नहरे, नदियों के तटबंध, डैम को बारिश में भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों कलसिया और रसकिया नाले में भारी पानी आने से गौला बैराज डैम को भी नुकसान पहुंचा है।

बजट मिलने पर होगा पुनर्निर्माण

मुख्य अभियंता ने कहा कि विभाग की पहली प्राथमिकता है कि जहां कहीं भी नहरें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनको तुरंत ठीक कर उसको सुचारु किया जाए। अधिकतर जगहों पर बंद नहरों और नालों को खोल दिया गया है। क्षतिग्रस्त योजनाओं को ठीक करने के लिए दीर्घकालीन योजना बनाने के लिए विभाग द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। योजना के तहत शासन से बजट मिलने पर पुनर्निर्माण का कार्य कराया जाएगा।

बांग्लादेश में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने पूर्व क्रिकेट कप्तान का जलाया घर


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन