श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लग्जरी कार से की जा रही थी चरस की तस्करी, काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

काठगोदाम पुलिस ने हल्द्वानी में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 3 किलो 14 ग्राम चरस बरामद किया है।
Police Arrested Drug Smuggler

Police Arrested Drug Smuggler: उत्तराखंड में इन दिनों नशीले पदार्थों की जमकर तस्करी की जा रही है। हल्द्वानी में काठगोदाम थाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। नशा तस्कर लग्जरी कार से चरस की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने एक आरोपी को 3 किलो 14 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को कामयाबी मिली है। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खेड़ा तिराहा गोलापार के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान एक चरस तस्कर लग्जरी कार से जा रहा था। जब कार चालक ने पुलिस की चेकिंग देखी तो वह वहां से कार लेकर भागने लगा।

इस दौरान पुलिस ने पीछाकर कार को रोक लिया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो कार के अंदर से 3 किलो 14 ग्राम चरस बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम नंदन सिंह पुत्र भगवान सिंह थाना मुक्तेश्वर नैनीताल का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि चरस को चंपावत जनपद के देवीधुरा से एक अज्ञात व्यक्ति से लेकर आया है।

आरोपी ने बताया कि चरस को हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे पर देना था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दी गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने कहा कि पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 4 लाख के आसपास बताई जा रही है।

उत्तराखंड कैबिनेट की आज नहीं होगी बैठक, सीएम धामी जा रहे दिल्ली


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए