श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Haldwani: ऑटो चालक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, छात्र-छात्राओं ने थाने में किया प्रदर्शन

Haldwani Rape Case

Haldwani Rape Case: पियानो बजाने सीखने जा रही 16 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी के साथ विशेष समुदाय के ऑटो चालक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना होने के बाद हल्द्वानी के छात्र-छात्राओं का आज गुस्सा फूटा। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज की छात्र-छात्राएं हल्द्वानी कोतवाली पहुंच दुष्कर्म के आरोपी ऑटो चालक मोहम्मद नदीम को फांसी देने की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

आरोपी को दी जाए फांसी की सजा (Haldwani Rape Case)

छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में बहुत से ऐसे ऑटो चालक हैं जो बाहर से आकर अपना नाम और धर्म बदलकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस इस तरह की गलत गतिविधियां करने वाले लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करे। छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली आंशिक रूप से मानसिक विक्षिप्त किशोरी पियानो बजाने सीखने निकली। नाबालिग छात्रा को क्लास छोड़ने के बहाने रविवार को ऑटो चालक उसे ऑटो में बैठाकर सूनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

ऑटो चालक को पुलिस ने भेजा जेल (Haldwani Rape Case)

पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि किशोरी को मंगलपड़ाव में एक ऑटो चालक ने बैठाया और उसे पियानो क्लास ले जाने के बजाय उसे एमबी इंटर कॉलेज के पास लगी नुमाइश तक ले गया। जहां एक सूनसान स्थान पर उसने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी ऑटो चालक नदीम ने पीड़िता को धमकाया और मुंह खोलने पर जान से मार डालने की धमकी दी।

सीएम धामी ने कांवड़ियों का किया चरण वंदन, पिछले वर्ष 4 करोड़ आए थे शिवभक्त


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन