श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बद्रीनाथ विधानसभा की जनता राजेंद्र भंडारी को देगी जवाब: हल्द्वानी विधायक

Haldwani MLA Sumit Hridayesh ने बद्रीनाथ सीट से BJP प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जनता भंडारी को जवाब देगी।
Haldwani MLA Sumit Hridayesh

Badrinath Assembly By-polls Haldwani MLA Sumit Hridayesh: उत्तराखंड में आगामी 10 जुलाई को होने वाले विधानसभा की दो सीटों बद्रीनाथ और मंगलौर के उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपनी राजनीतिक गोटियां अभी से फिट करनी शुरू कर दी हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां इस सीट को जीतने का दावा कर रही हैं। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी बद्रीनाथ और मंगलौर उपचुनाव को जीतने जा रही है। उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी को नसीहत दी है।

Haldwani MLA Sumit Hridayesh बोले- राजेंद्र भंडारी को जवाब देगी जनता

सुमित हृदयेश ने कहा है कि राजेंद्र भंडारी को पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया था। बद्रीनाथ की जनता को काफी आशाएं थी। जिस समय जोशीमठ में लोगों के घरों में दरारें आ गई थी, लोग घर छोड़-छोड़ कर जा रहे थे, उस समय कांग्रेस पार्टी जोशीमठ की जनता के साथ खड़ी थी। राजेंद्र भंडारी भाजपा को सड़क से लेकर सदन तक कोस रहे थे। आज भारतीय जनता पार्टी ने जोशीमठ और बद्रीनाथ के लिए कौन सा बड़ा पैकेज दे दिया है कि राजेंद्र भंडारी भाजपा के हो गए हैं। बद्रीनाथ उपचुनाव में वहां की जनता राजेंद्र भंडारी को जवाब देने जा रही है।

पहले कांग्रेस में थे राजेंद्र भंडरी

बता दें कि राजेंद्र भंडारी इससे पहले कांग्रेस से विधायक थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद बद्रीनाथ विधानसभा सीट दल-बदल कानून के तहत खाली हो गई थी। उपचुनाव में भाजपा ने राजेंद्र भंडारी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Haldwani: लापता नाबालिगों को पुलिस ने मुजफ्फरनगर से किया बरामद, चार लोग गिरफ्तार

Haldwani MLA Sumit Hridayesh ने भाजपा पर साधा निशाना

सुमित हृदयेश ने रुड़की में 13 साल की मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा के नेता इस तरह के जघन्य अपराध कर रहे हैं, लेकिन भाजपा और उसके संगठन के लोग इस पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटना किसी और के द्वारा किए जाने पर भाजपा और उसके संगठन के लोग धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इतनी बड़ी घटना हो गई और भाजपा संगठन पूरी तरह से चुप हैं। उन्होंने चैलेंज किया कि अगर भाजपा और संगठन के लोगों में दम है तो हल्द्वानी में प्रदर्शन करके दिखाएं, ताकि उनकी इंसानियत दिख सके।

उत्तराखंड सरकार ने श्रीलंका टापू में क्यों बनाया हेलीपैड, क्या हैं इसके मायने?


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

accident in mussoorie | car accident in mussoorie |
मसूरी में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, युवती सहित तीन लोग घायल
asaduddin owaisi | kali sena chief swami anand swaroop | cm pushkar singh dhami |
ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान पर साधु-संत नाराज, उन्हीं की भाषा में दिया जवाब
guru nanak jayanti | cm pushkar singh dhami |
धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक देव की जयंती, मशहूर इतिहासकार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
kedarnath byelection 2024 | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस ने दिल्ली केदारनाथ मंदिर मामले को दिया तूल तो तीर्थ पुरोहितों ने दिया जवाब
land mafia eye on dilaram state | mussoorie dilaram state |
भूमाफिया के हौसले बुलंद, दिलाराम स्टेट के गेट पर लगाया ताला, लोगों ने किया हंगामा
kartika purnima ganga snan | ganga snan | har ki pauri |
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, जानिए आज के दिन का महत्व