श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रिटायर्ड फौजी क्यों करने लगा लूटपाट? सामने आई चौंकाने वाली वजह

Haldwani Crime News: नैनीताल के हल्द्वानी से चौंकाने वाला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया है।
nainital haldwani news: हल्द्वानी में लूटपाट के आरोपी पूर्व फौजी गिरफ्तार

Haldwani News: देश सेवा का जज्बा रखने वाले पूर्व फौजी ने रिटायर्ड होते ही लूटपाट और चोरी की घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया। वह चोरी की स्कूटी और मुंह बांधकर लूटपाट किया करता था, ताकि पुलिस उसे गिरफ्तार न कर सके। इसके बावजूद पुलिस ने लूट के मामले में और रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व फौजी मुखानी थानाक्षेत्र में एक के बाद एक लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। वह 2022 में आर्मी से हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुआ है।

एसपी सिटी ने दी जानकारी


एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि घटना में शामिल तल्ली बमौरी अमरावती कॉलोनी के रहने वाले भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। भूपेंद्र मूलरूप से बंगापानी मुनस्यारी पिथौरागढ़ का रहने वाला है। वह 2022 में आर्मी से हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुआ है।

शेयर मार्केट में डूबे 32 लाख रुपये


रिटायर्ड फौजी ने पूछताछ के दौरान बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद आर्मी से उसे 28 लाख रुपये मिले थे, जिसे उसने शेयर मार्केट में लगा दिए, लेकिन सारे पैसे डूब गए। इसके बाद उसने पत्नी के जेवर गिरवी रखकर उसके 4 लाख रुपये भी शेयर मार्केट में लगा दिए, लेकिन यह रकम भी डूब गई।, इससे नाराज होकर उसकी पत्नी उसे छोड़ बच्चों को लेकर पिथौरागढ़ चली गई।


इसके बाद हल्द्वानी में अकेले रह गए रिटायर्ड फौजी ने चेन स्नेचिंग शुरू कर दी। पकड़ा न जाए, इसलिए उसने भट्ट कॉलोनी चौराहे से स्कूटी चोरी की और नम्बर प्लेट डिग्गी में रख दिया। पहचान को और छिपाने के लिए वह स्नेचिंग के दौरान मुंह पर मास्क और सिर पर विग लगाता था। पूर्व फौजी ने मुखानी थानाक्षेत्र अंतर्गत दयाल विहार और प्रगति विहार में 3 और 28 अगस्त को दो महिलाओं की चेन लूटी।

800 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिला आरोपी

एसपी सिटी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने 800 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद आरोपी फौजी भूपेंद्र को कालाढूंगी रोड से गिरफ्तार किया गया।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी की स्कूटी बरामद की गई है। इसके साथ ही लूटी गई दो गोल्ड चेन को भी बरामद किया गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए