श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हल्द्वानी में खिल गए गुलमोहर के फूल, खुशबू के साथ गर्मी में दे रहा राहत

Gulmohar Flower in Haldwani: हल्द्वानी में गुलमोहर के फूल खिलने से शहर की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। लोग भी काफी आकर्षित हो रहे हैं।
gulmohar flower haldwani

Haldwani News Gulmohar Flower: गर्मी के साथ हल्द्वानी शहर की फिजा में इन दिनों गुलमोहर के फूलों की बहार है। शहर में जगह-जगह गुलमोहर के फूल खिल चुके हैं। खास बात यह है कि हल्द्वानी शहर के बीचों-बीच नैनीताल रोड पर गुलमोहर के सबसे अधिक पेड़ है, जो सड़क के दोनों और खिले हुए हैं और लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं।

लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे फूल

शहर में जगह-जगह समाजसेवी संस्थाओं और वन विभाग के सहयोग से गुलमोहर के पेड़ लगाए गए हैं, जो सड़क के दोनों तरफ खिले हुए हैं। ये फूल नैनीताल रोड पर पर्यटकों के साथ-साथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के प्रोफेसर प्रेम प्रकाश का कहना है कि गुलमोहर लोगों को छांव देने के साथ ही खूबसूरत भी दिखता है।

औषधीय गुणों से भरपूर होता है गुलमोहर

प्रोफेसर प्रेम प्रकाश के मुताबिक, गुलमोहर का वैज्ञानिक नाम Delonix Regia है, जो रोडसाइड प्लांटेशन के लिए बेहतर माना जाता है। इसके पेड़ छायादार के साथ-साथ फूल खिलने पर काफी खूबसूरत होते हैं। इसके फूल औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व होने के चलते कई बीमारियों में भी काम आता है।

गर्म इलाके का पेड़ है गुलमोहर

प्रोफेसर प्रेम प्रकाश के मुताबिक, गुलमोहर का पेड़ गर्म इलाके का पेड़ है, लेकिन हल्द्वानी में बहुतायत मात्रा में यह पेड़ उपलब्ध हैं। यह हल्द्वानी शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा