श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनके बेटे पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जांच जारी

Fraud Case against former cricketer Manoj Prabhakar: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनके बेटे के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। लखनऊ के एक कारोबारी ने यह मामला दर्ज कराया है।
Fraud Case Filled Against Former Cricketer

Fraud Case Filled Against Former Cricketer: हल्द्वानी कोतवाली में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनके बेटे रोहन प्रभाकर के खिलाफ 11.44 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। लखनऊ निवासी नीरज कुमार शुक्ल की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है।

कारोबारी का आरोप है कि मनोज ने सिडकुल पंतनगर में कॉस्मेटिक उत्पाद निर्माता कंपनी शुरू कर उन्हें अधिकृत होल सेलर नियुक्त किया। इसके बाद लाखों रुपये का माल बेचकर बिना बताए पंतनगर स्थित कंपनी के प्लांट और हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित कंपनी के सेल्स कार्यालय को बंद कर दिया। इससे पीड़ित को 11.44 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

कोतवाली में दी गई तहरीर में नीरज ने जानकारी देते हुए बताया कि वह लखनऊ स्थित रकाबगंज में एनएस सेल्स नाम से फर्म संचालित करते हैं। 1 जुलाई 2017 को पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर की कंपनी नेचुरेंस रिसर्च लैब प्राइवेट लिमिटेड, सर्वप्रिय विहार, न्यू दिल्ली ने उसके साथ सुपर डिस्ट्रीब्यूटर एग्रीमेंट किया था।

कभी डॉक्टर तो कभी प्रेमी से कराया शोषण, युवती ने मां पर लगाए गंभीर आरोप

नीरज ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी ने दिसंबर 2023 को बैठक बुलाकर सारे सेल्स स्टाफ को निकाल दिया। कंपनी से बात करने पर बताया गया कि नई टीम रखकर काम कराया जाएगा।

इसी बीच जानकारी मिली कि फरवरी में नेचुरेंस हर्बल रुद्रपुर की फैक्टरी बिक गई है। इस पर कंपनी के कर्मचारियों ने मनोज प्रभाकर और उनके बेटे रोहन प्रभाकर को कई बार फोन किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

तहरीर में नीरज ने बताया कि कंपनी के कार्य में 11.44 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने उक्त रकम की भरपाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में पूर्व क्रिकेटर और उनके बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है व इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों पर भगवान सूर्य की बरसेगी कृपा, होगी धन वर्षा


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए