श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रोडवेज बस की टक्कर से हथिनी की मौत, बस में सवार थे 22 यात्री

हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर रोडवेज बस ने एक हथिनी को टक्कर मार दी। उपचार के दौरान हथिनी की मौत हो गई। वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
Haryana Roadways Bus Hits Elephant

Haryana Roadways Bus Hits Elephant: हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हल्द्वानी से करीब 14 किलोमीटर दूर बेलबाबा वन चौकी के निकट हरियाणा रोडवेज की बस ने एक मादा हाथी को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से हथिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान हाथिनी की मौत हो गई।

इस हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। करीब आधा घंटे बाद जब हथिनी को सड़क से हटाया गया, तब जाकर जाम खत्म हुआ। हथिनी को सड़क से हटाकर उसका उपचार शुरू किया गया। देर शाम करीब पांच बजे घायल हथिनी की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार हाथियों का एक झुंड बुधवार सुबह अचानक हाईवे पर आ गया था। एक हथिनी तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बस संख्या HR 55 AH 6959 सुबह करीब 5 बजे हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही थी। इस बीच बेलबाबा वन चौकी से आधा किलोमीटर आगे जाने पर हाथियों का एक झुंड अचानक हाईवे पर आ गया। बस चालक ने ब्रेक लगाया, लेकिन एक हथिनी बस की चपेट में आ गई। बस की टक्कर से हथिनी सड़क पर गिर गई।

इस हादसे में बस में सवार दो यात्री भी चोटिल हुए हैं। बस में 22 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना पर वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डॉ. विनय भार्गव, डीएफओ तराई केंद्रीय उमेश तिवारी, एसडीओ हल्द्वानी गंगा बुदलाकोटी, एसडीओ किच्छा शशि देव घटनास्थल पर पहुंचे।

डीएफओ ने बताया कि हथिनी के पिछले हिस्से, बाएं पांव और स्पाइन में गंभीर चोट लग गई। उपचार के दौरान शाम को हथिनि की मौत हो गई। बस चालक के खिलाफ पुलिस चौकी में तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने बस को कब्जे में भी ले लिया है।

Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा