श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हल्द्वानी जाने से पहले जान लें रूट डायवर्जन प्लान, नहीं तो होगी परेशानी

Haldwani Route Diversion Plan: अगर आप भी दिवाली के मौके पर हल्द्वानी जाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। इससे आप किसी परेशानी में नहीं पड़ेंगे।
haldwani route diversion plan

Haldwani Route Diversion Plan: अगर आप हल्द्वानी में कहीं जाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। पुलिस ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज को देखते हुए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह प्लान आज यानी 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

कैसा रहेगा रूट डायवर्जन?

बरेली रोड से पर्वतीय इलाकों की ओर जाने वाले सभी वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास और नरीमन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। वहीं, रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाले सभी वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा, गौला बाईपास और नरीमन तिराहा होकर जाएंगे।

इसके अलावा, रामपुर रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर सभी वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड, हनुमान मंदिर तिराहा और कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। 

अगर कोई वाहन कालाढूंगी रोड से आकर पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाना चाहता है तो उसे लालडांठ तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट और कालटैक्स तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ेगा।

दूसरी तरफ, अगर कोई वाहन पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आ रहा है तो उसे नरीमन तिराहा से गौला बाईपास और कॉलटैक्स, हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ेगा।

रामनगर व बाजपुर से कालाढूंगी होकर पर्वतीय क्षेत्र की ओर अगर कोई वाहन जा रहा है तो उसे नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से रूसी वन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ेगा।

यातायात दबाव बढ़ने पर क्या होगा?

अगर काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव ज्यादा होता है तो शाम पांच बजे से नैनीताल से हल्द्वानी आने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय, रूसी बाईपास प्रथम और कालाढूंगी होकर जाएंगे। वहीं, अल्मोड़ा, रानीखेत और कैंचीधाम से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन भवाली से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा, नंबर वन बैंड ज्योलीकोट, रूसी बाईपास द्वितीय और रूसी बाईपास प्रथम और कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

accident in mussoorie | car accident in mussoorie |
मसूरी में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, युवती सहित तीन लोग घायल
asaduddin owaisi | kali sena chief swami anand swaroop | cm pushkar singh dhami |
ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान पर साधु-संत नाराज, उन्हीं की भाषा में दिया जवाब
guru nanak jayanti | cm pushkar singh dhami |
धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक देव की जयंती, मशहूर इतिहासकार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
kedarnath byelection 2024 | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस ने दिल्ली केदारनाथ मंदिर मामले को दिया तूल तो तीर्थ पुरोहितों ने दिया जवाब
land mafia eye on dilaram state | mussoorie dilaram state |
भूमाफिया के हौसले बुलंद, दिलाराम स्टेट के गेट पर लगाया ताला, लोगों ने किया हंगामा
kartika purnima ganga snan | ganga snan | har ki pauri |
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, जानिए आज के दिन का महत्व