श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हल्द्वानी में खेत में आया मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Haldwani News

Haldwani News: लगातार हो रही बरसात के चलते नदी नाले उफान पर है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज अंतर्गत बिंदुखता घोड़ा नाला के पास किसान के खेत में एक मगरमच्छ आ जाने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ की सूचना पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग के टीम मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू कर नदी में छोड़ दिया।

शनिवार सुबह किसान घर के पास खेत में काम कर रहा था, जहां मगरमच्छ को देख उसके होश उड़ गए। वन क्षेत्राधिकारी गौला रेंज चंदन सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे नदी में छोड़ा है। उन्होंने बताया कि संभवत: मगरमच्छ सेंचुरी पेपर मिल से निकलने वाले गंदे नाले के सहारे खेत तक पहुंचा होगा। उन्होंने बताया कि नाले में कई मगरमच्छ हैं।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सेंचुरी पेपर मिल से निकलने वाले गंदे नाले में मगरमच्छ होने के चलते लोगों में डर बना रहता है। कई बार मगरमच्छ नाले से निकलकर लोगों के खेत तक पहुंचते हैं। पूर्व में भी कई मगरमच्छ लोगों के खेतों तक पहुंच चुके हैं। बरसात के चलते नाले में अधिक पानी होने के चलते मगरमच्छ से खतरा बना हुआ है। वहीं वन विभाग की टीम ने भी लोगों को चेतावनी दी है कि बरसात के चलते लोग नाले के पास नहीं जाएं। बताया जा रहा है की नाले में रहने वाले मगरमच्छ कई बार कुत्तों को भी अपना शिकार बन चुके हैं, ऐसे में लोगों को खतरा बना हुआ है।

James Anderson ने रचा इतिहास, इस भारतीय दिग्गज को छोड़ा पीछे


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा