श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा- भाजपा सरकार में बढ़ रहे अपराध

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा आज हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी पहुंच कर उन्होंने धामी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि धामी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।
Crime Increased In BJP Government

Crime Increased In BJP Government: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा आज हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला अपराधों को लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने नैनीताल भाजपा नेता व दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने पर कहा कि अगर विपक्ष विरोध नहीं करता, तो 24 घंटे में भी मुकदमा दर्ज नहीं होता।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सल्ट में भी यही हुआ, वहां नाबालिग बच्ची के दुराचार में फंसे भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में चार दिन लग गए। ऐसे में यह समझ जा सकता है कि राज्य के कानून व्यवस्था किस तरह लचर हो गई है।

करन महारा ने कहा कि आज ही हरिद्वार में दिनदहाड़े लूट की घटना हुई और इससे स्पष्ट है कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

महिला सुरक्षा के साथ ही राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसलिए उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि निर्भया केस में जो जागृति थी अब वह अचानक गायब हो रही है। जनता को समझने की आवश्यकता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।

करन महारा ने कहा कि अगर जल्द से जल्द इन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तो कांग्रेस प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन करेगी।

भाजपा नेता ने विधवा के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए