श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सुबह की सैर पर निकले CM धामी ने खुद बनाई अदरक की चाय, देखें वीडियो

CM Dhami made tea: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान खुद अपने हाथों से चाय बनाई। देखें यह वीडियो...
CM Dhami made tea in nainital

CM Dhami Made Tea In Nainital: नैनीताल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चाय की दुकान पर रुककर खुद अपने हाथ से अदरक कूटकर चाय बनाने में सहयोग किया। इसी बीच मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों के पास जाकर उन्होंने उनकी समस्याएं पूछीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बीडी पाण्डेय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और मरीजों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं में निरन्तर सुधार के निर्देश दिए।

रोजाना लोगों से रूबर होते हैं CM Dhami

मार्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को पूछना और सरकार के कामकाज का फीडबैक लेना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दिनचर्या का हिस्सा रहा है। वह देहरादून में हों या फिर अन्य स्थानों के भ्रमण पर, हमेशा सुबह की सैर करते हैं और आम लोगों से रूबरू होते हैं।

CM Dhami Made Tea: मुख्यमंत्री की सादगी देकर अचंभित हुए लोग

मंगलवार की सुबह सीएम धामी नैनीताल में मार्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने चाय की दुकान पर खड़े लोगों से बातचीत की और उनसे पूछा कि उत्तराखण्ड में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में और क्या कदम उठाए जा सकते हैं। बातचीत के दौरान ही धामी ने चाय के लिए खुद अदरक कूटा। मुख्यमंत्री की सादगी और सहजता को देखकर स्थानीय लोग अचंभित रह गए।

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के मीठा पानी में बड़ा हादसा, 7 यात्री मलबे में दबे

बी.डी. पाण्डेय अस्पताल पहुंचे सीएम धामी

इसके बाद सीएम धामी की नजर पास में स्थित खेल के मैदान में पड़ी, जहां युवा खेल रहे थे। वे तुरंत खिलाड़ियों के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने खेल और सुविधाओं से सम्बंधित दिक्कतें खिलाड़ियों से पूछीं। मौके पर ही अधिकारियों से बात की और खिलाड़ियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। बाद में मुख्यमंत्री बी.डी. पाण्डेय अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने वार्ड में जाकर मरीजों से मुलाकात की। साथ ही, अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 951 घोड़े-खच्चर ब्लॉक, कोटमा में बनेगा अस्पताल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा