श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भाजपा नेता ने विधवा के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस

BJP Leader Raped A Widow: हल्द्वानी में एक भाजपा नेता के खिलाफ विधवा से नौकरी को परमानेंट करने के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला साामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
bjp leader raped a widow in haldwani

BJP Leader Raped A Widow: हल्द्वानी में एक भाजपा नेता पर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू दी है। मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र का है।

लालकुआं क्षेत्र के बिन्दुखत्ता की रहने वाली एक 25 वर्षीय विधवा ने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता पर नौकरी को परमानेंट कराने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता एक सरकारी संस्थान के चेयरमैन पद पर आसीन हैं। वहीं, आरोप लगाने वाली महिला इस संस्था में अस्थाई रूप से काम करती है।

पति के निधन से घर की आर्थिक स्थिति हुई खराब

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वर्ष 2020 में उसके पति का निधन होने पर घर की स्थिति खराब हो गई थी। उसके दो बच्चे हैं। नौकरी की तलाश में उसने संस्था के अध्यक्ष से मुलाकात की। इस पर चेयरमैन ने उसे अस्थाई नौकरी पर रख दिया। वह 2021 से संस्था में अस्थाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रही है।

हल्द्वानी में रेलवे की अतिक्रमण वाली भूमि का सर्वे शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

महिला का आरोप है कि वर्ष 2021 में चेयरमैन ने उसकी नौकरी को परमानेंट करने की बात कहते हुए एक दिन उसको फोन किया और काठगोदाम के नरीमन चौराहे पर स्थित एक होटल में बुलाया। यहां उसके पहुंचने के बाद भाजपा नेता ने कहा कि तुम्हारी नौकरी परमानेंट करने के लिए कुछ लोग आ रहे हैं। यह सुनकर मैं उनके इंतजार में बैठ गई।

भाजपा नेता ने जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध

महिला के मुताबिक, काफी देर तक बैठने के बाद जब वहां कोई नहीं पहुंचा तो भाजपा नेता उसे छूने लगा। इस पर उसने एतराज जताया, लेकिन भाजपा नेता ने जोर जबरदस्ती करते हुए उसे परमानेंट नौकरी का दिलासा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाएं।

पीड़िता ने बताया कि जब वह रोने लगी तो भाजपा नेता ने उसे धमकी दी कि अगर इसका जिक्र किसी से किया तो उसे नौकरी से हटा दिया जाएगा। यह सुनकर वह डर गई, क्योंकि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। साथ ही लोक लज्जा का भी डर था। इसलिए वह चुप रही।

अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर काफी दिनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। वहीं, जब उसने इसका विरोध किया तो उसे धमकी दी कि अगर किसी से इसका जिक्र किया तो अश्लील फोटो और वीडियो, जो उसके पास है, वायरल कर देगा। इसके साथ ही, उसे नौकरी से भी निकाल देगा।

पीड़िता ने बताया कि कुछ समय बाद भाजपा नेता ने अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया, लेकिन उसने मना कर दिया। इससे नाराज भाजपा नेता ने अपने चालक से जान से मारने की धमकी दिलवाई। इसके बाद भाजपा नेता ने उसे अपने ऑफिस में बुलाया। यहां उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने अपनी आवाज खोली तो उसे जान से मरवा देगा।

भाजपा नेता ने जान को खतरा

पीड़िता ने कहा कि भाजपा नेता के चालक से उसे अपनी और अपने बच्चों की जान का खतरा है। वह उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए दो दिन से कांग्रेस नेताओं का धरना-प्रदर्शन जारी है। यही वजह है कि पुलिस ने आज भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

शादी का झांसा देकर नर्स के साथ किया दुष्कर्म, अब दे रहा धमकी

मामला हाईप्रोफाइल बना हुआ है। इसे लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। पूरे मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन