श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बम-बम भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई आदि कैलाश यात्रा

Adi Kailash Yatra 2024: काठगोदाम स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस से सोमवार को बम-बम भोले के जयकारों के साथ आदि कैलाश यात्रा की शुरुआत हुई। पहले दल में 49 यात्री शामिल हैं।
adi kailash yatra 2024

Adi Kailash Yatra 2024: विश्व प्रसिद्ध आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ हो गया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से संचालित आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा की शुरुआत सोमवार सुबह काठगोदाम स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस से की गई। पहले दल में देश के विभिन्न राज्यों के 49 यात्री शामिल हैं। इसमें 34 यात्री काठगोदाम से शामिल हुए, जबकि 15 यात्री धारचूला से शामिल होंगे। यात्रा के लिए अभी तक 500 से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

पहले दल में यूपी के 13 यात्री शामिल

पहले दल में यूपी के 13, दिल्ली के 11, पश्चिम बंगाल के छह और ओडिशा के पांच यात्री शामिल है। इसके अलावा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के दो-दो यात्री शामिल हैं। इन यात्रियों में 32 पुरुष और 17 महिलाएं शामिल हैं।

यात्रियों का पारंपरिक कुमाऊं रीति-रिवाज के अनुसार किया गया स्वागत

केएमवीएन के जीएम विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए कैंप में कर्मचारियों की तैनाती की जा चुकी है। हर दल के लिए गाइडों की तैनाती भी की गई है। केएमवीएन गेस्ट हाउस में पहुंचे सभी यात्रियों का पारंपरिक कुमाऊं रीति-रिवाज के अनुसार स्वागत किया गया। सुबह के नाश्ते के बाद उनको आगे के लिए रवाना किया गया।

कैंची धाम जाएंगे सभी यात्री

काठगोदाम से सभी यात्री रवाना होकर कैंची धाम में नीब करौली बाबा के दर्शन करेंगे। इसके बाद यात्री चितई में गोल्ज्यू के दर्शन कर जागेश्वर धाम पहुंचेंगे। यहां दोपहर का भोजन करने के बाद यात्री शाम को पिथौरागढ़ स्थित पर्यटक आवास गृह पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को यात्री धारचूला रवाना होंगे। अगले दिन सभी यात्री गुंजी पहुंचेंगे।

यात्रियों के साथ मित्रवत व्यवहार करने के निर्देश

केएमवीएन के अधिकारियों के मुताबिक, भोजन में यात्रियों को मडुवे की रोटी, झिंगोरे की खीर आदि परोसे जाएंगे। निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप तिवारी ने कार्मिकों को सभी आवास गृहों में यात्रियों के साथ मित्रवत व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं।

16 मई को रवाना होगा दूसरा दल

बता दें कि आदि कैलाश का दूसरा दल 16 मई को, तीसरा 19 मई को, चौथा 22 मई, पांचवां 28 मई को रवाना होगा। इसके बाद 31 मई, तीन जून, छह जून, नौ जून, 12 जून, 15 जून, 21 जून और 24 जून को अन्य दल रवाना होंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा