श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हल्द्वानी में धार्मिक आयोजन से लौट रही नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 15 साल की नाबालिग लड़की धार्मिक आयोजन से घर लौट रही थी तभी उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया।
Minor Girl Gang Raped

Minor Girl Gang Raped: हल्द्वानी में 15 साल की नाबालिग लड़की से हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर लौटते वक्त दो युवकों ने उसके हाथ-पैर बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने मामले में केस दर्जकर एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार चल रहे दूसरे युवक की पुलिस तलाश कर रही है।

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 15 साल की नाबालिग लड़की धार्मिक आयोजन देखकर घर लौट रही थी।

इस दौरान दो युवक उसे खींचकर बगीचे में लेकर चले गए और हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि 7 अक्टूबर को इलाके में धार्मिक आयोजन था। मेरी बेटी भी इस आयोजन को देखने गई थी। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटी, तब उसकी खोजबीन शुरू की गई। आयोजन स्थल के पास ही बेटी बदहवास हालत में मिली।

परिजन उसे घर लाए। जब परिवारवालों ने नाबालिग लड़की से उसके इस हाल के बारे में जानकारी ली, तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

नाबालिग लड़की ने परिजनों को बताया कि कार्यक्रम से लौटते समय इलाके के ही आशीष और हिमांशु उसे जबरन पास के बगीचे में खींचकर ले गए।

उन्होंने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार को परिजन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने मुखानी थाने पहुंचे।

मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आजाद मैदान के आएंगे अच्छे दिन, सौन्दर्यीकरण के लिए सीएम धामी ने दिया बड़ा बजट


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Six Year Old Girl Molested
Pauri: 6 साल की बच्ची के साथ शौचायल में छेड़खानी, राजस्व पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
pauri
पौड़ी में नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Minor Girl Gang Raped
हल्द्वानी में धार्मिक आयोजन से लौट रही नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
uttarakhand azad maidan | cm pushkar singh dhami |
आजाद मैदान के आएंगे अच्छे दिन, सौन्दर्यीकरण के लिए सीएम धामी ने दिया बड़ा बजट
Postal Servants Fake Documents
Pauri: दो डाक सेवकों के शैक्षणिक दस्तावेज मिले फर्जी, जांच जारी
election commission | maharashtra jharkhand election dates |
महाराष्ट्र, झारखंड चुनाव की तारीखों की चुनाव आयोग आज करेगा घोषणा