श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

चंपावत में जानवर चराने गई महिला के साथ नेपाली मजदूर ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Champawat Woman Rape

Champawat Woman Rape: उत्तराखंड में इन दिनों महिला अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। अपराधियों में पुलिस प्रशासन का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। चंपावत जनपद से एक दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है।

चंपावत विकासखंड मुख्यालय से करीब 39 किलोमीटर की दूरी पर एक गांव की महिला जानवर चराने गई थी। तभी महिला के साथ जंगल में दुष्कर्म की घटना को नेपाली युवक ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है की घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है।

महिला के साथ दुराचार की घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर एक नेपाली मजदूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और धारा- 164 के तहत बयान दर्ज कर लिया गया है।

चंपावत कोतवाली प्रभारी प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक चम्पावत विकासखंड मुख्यालय से करीब 39 किमी दूर एक गांव की महिला 27 अगस्त को जंगल में जानवर चराने गई थी।

आरोप है कि घर लौटते वक्त उसे अकेला पाकर पेयजल लाइन डालने के काम में लगे एक नेपाली मजदूर ने उसे दबोच लिया और मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाली पुलिस ने 28 अगस्त की रात आरोपित शंकर लाल के खिलाफ संबंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया।
चम्पावत जिले में काम करने वाला आरोपित मजदूर नेपाली मूल का बताया गया है। मामले की जांच दारोगा राधिक भंडारी को सौंपी गई है।

कोतवाली प्रभारी प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

UKPSC: बिलाल खान ने तीर्थनगरी का बढ़ाया मान, पहले प्रयास में पास की PCS परीक्षा


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा