श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

चंपावत में किशोरी को अगवा कर ट्रक ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Minor Student Kidnapped And Raped

Minor Student Kidnapped And Raped: चम्पावत जनपद से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जनपद में एक ट्रक चालक ने नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रक चालक ने शनिवार को चम्पावत में एक दलित नाबालिग छात्रा को अगवा कर लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, चम्पावत कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार शाम पुलिस को जानकारी दी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी जो कि कॉलेज की छात्रा है, जो कि सुबह 4 बजे बिना कुछ बताए घर से कहीं चली गई थी। शाम को घर लौटने पर बेटी ने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात बताई।

छात्रा ने बताया कि टिप्पर वाहन चालक नरेश सिंह निवासी खिरद्वारी उसे झांसा देकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया।

पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक नरेश सिंह के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2)/64, 3/4 पॉक्सो और 3(2)(वी) ए एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात ही आरोपी चालक नरेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। SP अजय गणपति ने बताया कि इस मामले के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दुष्यंत गौतम बोले- आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने वाले लोगों का पर्दाफाश करेगी बीजेपी की सेना


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kazind Military Exercise 2024
औली में भारत-कजाकिस्तान के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास जारी, फायरिंग का हुआ आयोजन
uttarakhand garh bhoj day | cm pushkar singh dhami |
गढ़ भोज दिवस का मंत्री धन सिंह रावत ने किया शुभारंभ, मोटा अनाज विश्व भर में प्रसिद्ध  
CM Dhami Visit Haldwani
हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सशक्त भू कानून लाएगी सरकार
ratan tata | ratan tata health update |
रतन टाटा की हालत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में किया गया भर्ती
Minor Student Kidnapped And Raped
चंपावत में किशोरी को अगवा कर ट्रक ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
bjp leader dushyant gautam | cm pushkar singh dhami |
मसूरी में भाजपा कार्यालय खोलने और लंढौर को हैरिटेज बाजार बनाने की मांग की