श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भाजपा नेता पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में मामला हुआ दर्ज

उत्तराखंड के अल्मोड़ा से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। भाजपा के नेता पर एक किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Bjp Leader Misdeed Minor Girl

Bjp Leader Misdeed Minor Girl: उत्तराखंड में इन दिनों महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ गया है। प्रदेश में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। अल्मोड़ा जिले के सल्ट में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा पर कथित तौर पर किशोरी से छेड़खानी व दुष्कर्म का आरोप लगा है।

राजस्व पुलिस ने इस मामले में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़की 14 साल की किशोरी बताई जा रही है, पीड़िता किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

इस घटना के बाद से इलाके में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर किशोरी के परिजनों के साथ पटवारी चौकी पहुंच राजस्व पुलिस में इस मामले की शिकायत की।

परिजनों ने दी हुई तहरीर में बताया कि शनिवार को उनकी नाबालिग बेटी अपने दो भाइयों के साथ बकरी चराने गई थी। तभी डंगूला निवासी भाजपा नेता भगवत सिंह बोरा वहां पहुंचा और किशोरी के भाइयों को चॉकलेट देकर वहां से दूर जाने को कहा। मौका मिलते ही आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म किया और थोड़ी देर बाद वहां से भाग गया।

एसडीएम संजय कुमार बताया कि किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में राजस्व पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की विवेचना भी शुरू कर दी गई है। एसडीएम ने बताया कि आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

टिहरी में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से दहशत का माहौल, CCTV में कैद हुई घटना


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा