श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यमुनोत्री धाम के विस्तारीकरण का काम तेज, मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी

Yamunotri Dham Expansion Work: यमुनोत्री धाम के विस्तारीकरण का काम तेज गया है। जिलाधिकारी ने खुद मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है।
Yamunotri Dham Expansion Work DM reached the spot

Yamunotri Dham Expansion Work: भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यमुनोत्री धाम के विस्तार को लेकर प्रशासन के स्तर से कार्रवाई तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस मुहिम की कमान संभालते हुए यमुनोत्री धाम में यात्रा सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों और पंडा पुरोहितों के साथ विचार-विमर्श किया।

इस मौके पर प्रशासन के प्रस्ताव के अनुरूप सभी पक्षों ने यमुनोत्री में मंदिर परिसर को विस्तारित कर मंदिर से सटे क्षेत्र से सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व निजी भवनों को हटाकर गरूड़ गंगा क्षेत्र में यात्री सुविधाओं एवं व्यावसायिक व आवासीय क्षेत्र का विकास करने पर सहमति जाहिर की।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री क्षेत्र का दो दिवसीय भ्रमण कर यमुनोत्री धाम का तेजी से सुनियोजित विकास करने की शासन-प्रशासन की प्रतिबद्धता और प्राथमिकता को जमीन पर उतारने के लिए यमुनोत्री पैदल मार्ग के साथ ही मंदिर परिसर व इससे जुड़े तटवर्ती क्षेत्रों, गरूड़ गंगा और अन्य निकटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

यमुनोत्री मंदिर परिसर का विस्तार किए जाने के संबंध में अधिकारियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं पंडा-पुरोहितों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यमुनोत्री धाम में इस साल रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे हैं। जानकीचट्टी तक राष्ट्रीय राजमार्ग जल्दी डबल लेन हो जाएगा, जिससे यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की आमद कई गुना बढ़ जाने की संभावना है। लिहाजा शासन-प्रशासन ने इस क्षेत्र में भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए तेजी से अपेक्षित अवस्थापना सुविधाओं का विकास करने पर ध्यान केन्द्रित किया है।

धाम की धारण क्षमता को बढाने के लिए बहुआयामी योजनाएं तैयार की जा रही हैं। मंदिर परिसर का विस्तार कर दर्शन व पूजन की बेहतर सुविधा विकसित करने और सुरक्षित व सुविधाजनक घाटों का निर्माण करने सहित परिसर क्षेत्र में स्तरीय यात्री सुविधाओं की व्यवस्था करने के साथ ही सुरक्षा के पहलुओं पर भी पर्याप्त ध्यान देने का निश्चय किया गया है।

धाम के लिए रोपवे का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। खरसाली से होते हुए यमुनोत्री धाम तक वैकल्पिक पैदल मार्ग बनाए जाने की योजना है, जिसके लिए प्रारंभिक सर्वेक्षण करा लिया गया है। धाम में हेलीपैड का निर्माण करने का भी प्रस्ताव है। धाम में सुरक्षा के लिए तटबंधों का निर्माण करने के साथ ही नदी के प्रवाह के लिए पर्याप्त स्थान छोड़े जाने और दोनों तटवर्ती क्षेत्रों को जोड़ने के लिए अनेक स्थानों पर पैदल झूला पुल बनाए जाने का भी प्रस्ताव है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को धाम के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रस्तावों पर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में सभी औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर इन्हें शासन के विचारार्थ भेज दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अपने भ्रमण के दौरान यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं और यात्रियों के दर्शन के लिए चिन्हित स्थल, रोपवे टर्मिनल स्थल, प्रस्तावित हेलीपैड स्थल, यमुनोत्री धाम के वैकल्पिक मार्ग के अंतिम छोर और घोड़ा पड़ाव हेतु चिन्हित स्थल के साथ ही बाढ़ नियंत्रण हेतु तटबंध व घाट निर्माण ,चेंजिंग रूम और पैदल पुलों के लिए संभावित स्थलों का निरीक्षण कर इन परियोजनाओं के बारे में विचार-विमर्श किया।

Pratap Pokhriyal: एक और दशरथ मांझी! 31 लाख पेड़ लगाए, आपदा रोकी

इस मौके पर तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर परिसर के विस्तार और गरूड़ गंगा क्षेत्र में यात्री सुविधाओं एवं व्यावसायिक व आवासीय क्षेत्र का विकास करने पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि यमुनोत्री धाम के विकास के लिए प्रशासन के प्रयासों में पंडा समाज एवं स्थानीय लोग पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा