श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यमुनोत्री धाम का कब खुलेगा कपाट? जान लीजिए शुभ मुहुर्त

Yamunotri Dham: चारधामों में से एक यमुनोत्री धाम का कपाट कब खुलेगा, इसका समय पुरोहित समाज की बैठक में तय कर दिया गया है। पढ़ें, पूरी खबर...
yamunotri dham

Yamunotri Dham: चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट खोलने की तिथि और समय पुरोहित समाज की बैठक में घोषित कर दी गई। यमुनोत्री धाम के कपाट इस बार अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर खोले जाएंगे।

खरशाली गांव से रवाना होगी मां यमुना की डोली

जानकारी देते हुए मां यमुना के पुजारी मनमोहन उनियाल और पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि मां यमुना की डोली खरशाली गांव में सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी यमुना जी के भाई शनिदेव महाराज अपनी बहन को विदा करने के लिए यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे। इसके बाद पूरी विधि विधान के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट ग्रीष्मकालीन के लिए दर्शनार्थ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे।

आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड के पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए आज यानी 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। यात्रा की शुरुआत 10 मई से होगी। चारधाम यात्रा के तहत श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करते हैं। यात्रा करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

चारधाम यात्रा के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

चारधाम यात्रा के लिए आप registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉगिन पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, व्हाट्सएप नंबर 8394833833 पर Yatra लिखकर मैसेज करके भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। श्रद्धालु पर्यटन विभाग के टोल फ्री नंबर 01351364 पर कॉल कर और Tourist Care Uttarakhand मोबाइल एप से भी पंजीकरण किया जा सकता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन