श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए लोगों ने किया यज्ञ, क्या है वजह?

Water Crisis In Uttarkashi: उत्तरकाशी के नगर पालिका बड़कोट में लोगों ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। आइए, जानते हैं इसकी वजह...
uttarakashi water crisis protest news: पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ

Water Crisis in Uttarkashi: उत्तरकाशी जिले में लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसे लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन का अंदाज भी अनोखा है। वे हर दिन अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। ताजा मामला यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) के अहम मुख्य पड़ाव नगर पालिका बड़कोट (Barkot Municipality) का है, जहां भीषण पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में यज्ञ किया। पेयजल से परेशान लोग सड़कों से लेकर तहसील तक अब हर दिन अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं।

लंबे समय से पेयजल की किल्लत से जूझ रहे लोग (Uttarkashi Water Crisis)

नगर पालिका क्षेत्र के सातों वार्ड के नगरवासी लंबे समय से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। लोग यमुना तिलाड़ी से पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण किए जाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी 06 जून से लगातार बड़कोट तहसील स्थल पर क्रमिक धरने पर डटे हुए हैं। अब चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर सरकार को जगाने का कार्य किया जा रहा है।

पानी की दिक्कत को लेकर अनोखा प्रदर्शन, भजन-कीर्तन कर रहे प्रदर्शनकारी

पम्पिंग पेयजल योजना की मांग

बता दें कि स्थानीय लोग नगर पालिका परिषद बड़कोट में 6 साल से यमुना नदी से पम्पिंग पेयजल योजना की स्वीकृति की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर पालिका वासी उग्र रूप अख्तियार किए हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी योजनाओं की स्वीकृति से बड़कोट की प्यास नहीं बुझने वाली है। यहां के लिए यमुना नदी से पम्पिंग योजना स्वीकृत हो। नगर पालिका क्षेत्र में सरुखेत , छटागा,चक्रगाव सहित सभी वार्डो के लोग पेयजल संकट से परेशान हैं, जबकि बड़कोट पालिका क्षेत्र यमुनोत्री धाम का मुख्य पड़ाव भी है।

Sahastratal Track Accident: सहस्त्रताल ट्रैक हादसे में ट्रैकिंग एजेंसी पर मुकदमा दर्ज


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे