श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यमुनोत्री धाम में भारी बारिश ने मचाई तबाही, तीन खच्चर बहे; कई वाहन डूबे

Yamunotri Dham में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर लबालब पानी भरा है। जानकीचट्टी क्षेत्र में तीन खच्चर बह गए। वहीं, कई वाहन भी डूब गए हैं।
yamunotri dham heavy rain in uttarkashi

Yamunotri Dham Uttarkashi Rain Update: उत्तराखंड के उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है। जनपद के गंगोत्री क्षेत्र में भारी बरसात, भूस्खलन और आतिवृष्टि के चलते भारी नुकसान हुआ है। जानकीचट्टी क्षेत्र में रात में हुई अतिवृष्टि से 03 खच्चर बहने की सूचना है, जबकि पार्किंग स्थल पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। भारी बरसात के बीच पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।

Yamunotri Dham में बारिश में मची तबाही

बताया जाता है कि देर रात हुई अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। वर्तमान समय में यमुनोत्री जानकीचट्टी में लगातार भारी वर्षा होने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से जानकीचट्टी में बने पार्किंग तक पानी पहुंच गया, जिससे कई वाहन डूब गए। वर्तमान समय में जानकीचट्टी में जलस्तर सामान्य बताया जा रहा है। पार्किंग में भी पानी का घुसना कम हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निचले स्तर पर माइक के द्वारा अनाउंसमेंट किया जा रहा है।

Sawan 2024: कलियुग का काशी, जहां स्वयंभू रूप में विराजमान हैं शिव

Yamunotri Dham: बारिश और भूस्खलन से यातायात यप्रभावित

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झझरगाड के पास भूस्खलन के चलते यातायात प्रभावित हुआ है, जिसे सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, यमुनोत्री धाम में पुजारी महासभा के यमुना नदी के किनारे के कक्ष क्षतिग्रस्त हुए हैं। अतिवृष्टि से स्ट्रीट लाइट भी क्षतिग्रस्त हुई है। मंदिर का जनरेटर भी बाढ़ में बह गया है। यमुनोत्री में राम मंदिर पर स्थित पंजीकरण सत्यापन केंद्र के यमुना नदी के तीव्र बहाव के कारण पूर्णतया क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। जगह-जगह मलबा आने से राहत कार्य में परेशानी हो रही है।इस घटना में कोई जनहानि की खबर नहीं है।

यमुना नदी के किनारे आस-पास के क्षेत्र राना चट्टी, हनुमान चट्टी, स्याना चट्टी और पाली गाड़ में पुलिस ने संचार माध्यम से रात्रि में ही लोगों को सतर्क कर दिया था। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। वर्तमान में यमुना नदी का जलस्तर सामान्य है। जिला प्रशासन की टीम द्वारा नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

रोपवे से जोड़ा जाएगा यमुनोत्री धाम, जल्द शुरू होगा काम


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन