श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तरकाशी के मोरी में आया भूकंप, सिंगतुर वन क्षेत्र रहा केंद्र

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.00 रही। भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल की हानि नहीं हुई है।
Earthquake Tremors In Uttarkashi

Earthquake Tremors In Uttarkashi: उत्तराखंड में आज धरती फिर से डोली है। प्रदेश में उत्तरकाशी के मोरी में आज शुक्रवार 6 सितंबर की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.00 रही। इस भूकंप का केंद्र बिंदु सिंगतुर वन क्षेत्र, उत्तरकाशी-हिमाचल बॉर्डर बताया जा रहा है। भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के हानि की सूचना नहीं है।

शहर के तहसील, थाना और चौकियों में दूरभाष के माध्यम से जानकारी ली गई। वहां, भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए हैं।

  • भूकंप का समय प्रातः- 11:56:32IST
  • भूकंप की तीव्रता- 03.00
  • अक्षांश: 31.03N
  • देशांतर: 78.09 E
  • गहराई: 05 किमी.

हाल ही में प्रदेश की राजधानी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता बेशक हल्की है, लेकिन इसके पीछे बड़ी चेतावनी थी।

पिछले दिनों देहरादून के मास्टर प्लान में भूकंप रेखा को चिह्नित कर बड़े-बड़े इमारतों को न बनाने के निर्देश दिए गए थे।
भूकंप के लिहाज से देहरादून बेहद ही संवेदनशील है।

यहां राजपुर रोड, सहस्त्रधारा और शहंशाही आश्रम से मेन बाउंड्री थ्रस्ट फाल्ट लाइन और मोहंड के आसपास से हिमालयन फ्रंट थ्रस्ट फाल्ट लाइन गुजरती है। दून घाटी में 29 अन्य भूकंपीय फाल्ट लाइनें भी हैं। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऊंची इमारतें भी बन रही हैं।

1962 के युद्ध में खाली हुए गांव में पहुंची टीम, भारत के पहले जनजातीय गांव बनने पर ग्रामीण खुश  


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन