श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Uttarkashi: सलारा गांव में लगी भीषण आग, कई घर जलकर खाक

Houses Burnt In Uttarkashi

Houses Burnt In Uttarkashi: पूरे प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर है। गर्मी में लगातार आग लगने की भी घटनाएं बढ़ी हैं। उत्तराखंड में उत्तराकाशी के पुरोला मोरी ब्लॉक के दूरस्थ सालरा गांव में अग्निकांड की बड़ी घटना घटित हुई है। इस अग्निकांड की चपेट में लगभग 14 से 15 मकानों के आने की सूचना प्राप्त हुई है। आग लगने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। आग से हुई क्षति की स्थिति का निरीक्षण एवं आग को पूर्ण रूप से बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग फायर सर्विस तथा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार आग को बुझाने में पांच लोग झुलस गए।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने उपजिलाधिकारी पुरोला व तहसीलदार मोरी से घटना की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में मदद के लिए हेलीकॉप्टर भेजे जाने के लिए सेना से अनुरोध किया गया है। प्रशासन ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों से संपर्क बनाए हुए है।

ग्राम प्रधान सालरा द्वारा इस सम्बंध में जानकारी दिए जाने के तत्काल बाद एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व टीम मौके के लिए रवाना किया गया है। मोरी से अग्निशमन टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई है। मेडिकल टीम, वन विभाग व पशु चिकित्सा टीम के भी भेजा गया है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है। बताया जा रहा है कि 15 मकान को पूरी तरह से नुकसान हुआ है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा