श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

धनोल्टी में सड़क से नीचे गिरी कार, तीन लोग घायल; हायर सेंटर रेफर

Road Accident In Tehri: धनोल्टी में रात के समय एक कार सड़क से नीचे गिर गई। इससे तीन लोग घायल हो गए। तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
road accident in tehri

Road Accident In Tehri: टिहरी जिले के धनोल्टी तहसील के अंतर्गत थत्यूड़ नैनबाग मोटर मार्ग पीपलखेत के पास बीती रात एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

थानाध्यक्ष थत्यूड़ विनोद कुमार ने बताया कि वाहन संख्या UK07BF 2674 रात करीब 10 बजे के आसपास पीपलखेत के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के समय कार में देवेंद्र बिष्ठ (उम्र 33 वर्ष), पुत्र किशन बिष्ट, बीडी पांडे हॉस्पिटल, मल्लीताल, नैनीताल; डॉ. अजय पुरसोडा (उम्र 33 वर्ष), पुत्र देवचंद पुरसोडा, ग्राम कंडीसौड़, थाना छाम, टिहरी गढ़वाल; और विकास उनियाल (उम्र 35 वर्ष), पुत्र वीर चंद उनियाल, ग्राम उनियाल गांव, थाना चंबा, टिहरी गढ़वाल सवार थे।

घायल व्यक्तियों को स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस द्वारा तुरंत रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया।

नकली दवा कंपनियों का खुलासा, 72 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; 32 पहुंचे जेल

स्थानीय लोगों और बचाव दलों की तत्परता से सभी घायलों को समय रहते चिकित्सा सहायता मिल सकी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

Dogs Injured Guldar: कुत्ते का शिकार करने गया था गुलदार, खुद हो गया घायल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा