श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरा मलबा, तीन यात्रियों की हुई मौत

Debris Falling On Kedarnath Yatra Route

Debris Falling On Kedarnath Yatra Route: केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे के करीब एक हादसा हो गया। गौरीकुण्ड से लगभग 3 किमी आगे केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर चिरबासा के पास लगभग 50 मीटर के दायरे में तीन अलग-अलग स्थानों पर पहाड़ी से मलबा पत्थर गिर गया। मलबा-पत्थर की चपेट में आने से तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि दो यात्री घायल हो गए। सूचना पर चौकी गौरीकुण्ड पुलिस, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि रेस्क्यू अभियान के दौरान 3 लोग अचेत अवस्था में व कुछ लोग घायल अवस्था में मिले। जिनको स्ट्रेचर की मदद से रेस्क्यू दल ने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र गौरीकुण्ड भिजवाया। गौरीकुण्ड में चिकित्सकों ने 3 व्यक्तियों को मृत घोषित कर किया। एक घायल व्यक्ति का इलाज गौरीकुंड में चल रहा है जबकि अन्य घायलों को रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में किया जाएगा।

मृतकों का विवरण
1- किशोर अरुण पराते पुत्र अरुण पराते, निवासी खापा, थाना खापा जिला नागपुर राज्य महाराष्ट्र (उम्र 31 वर्ष)
2- सुनील महादेव काले पुत्र महादेव काले, निवासी गौन्डी, जिला जालना राज्य महाराष्ट्र (उम्र 24 वर्ष)
3- अनुराग सिंह, निवासी खैड़ी घंडियाल्का, जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 22 वर्ष)

चोटिल/घायल व्यक्तियों का विवरण
1- चेला भाई चौधरी पुत्र राम जी भाई चौधरी, निवासी गुजरात (उम्र 23 वर्ष), सिर में चोट
2- जगदीश पुत्र प्रताप भाई पुरोहित, निवासी भाटी पोस्ट कटारवा, गुजरात (उम्र 45 वर्ष)
3- अभिषेक चौहान पुत्र नैनेश्वर चौहान, निवासी गौण्डी, जिला जालना महाराष्ट्र (उम्र 18 वर्ष), सिर में चोट
4- धनेश्वर पाण्डे पुत्र गजानन्द, निवासी खापा महाराष्ट्र (उम्र 27 वर्ष,) सिर में चोट
5- हरदाना भाई पटेल, निवासी गुजरात, हाथ पर हल्की चोट

सीएम ने जताया दुख

इस घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा कि, “केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा और भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इस संबंध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण करेंगी पेश


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए