श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नरकोटा के पास वाहन के ऊपर गिरा पत्थर, दो लोगों की हुई मौत

Road Accident in Narkota

Rudraprayag: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है। भारी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं। रुद्रप्रयाग में आज एक हादसा हो गया है। बदरीनाथ धाम के दर्शन कर वापस जा रहे तीर्थ यात्रियों के वाहन के ऊपर आज करीब 3:30 बजे एक बड़ा पत्थर गिर गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत ही जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

बुधवार को दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे जिले के कई हिस्सों में भारी तूफान और बारिश शुरू हुई। इसी दौरान बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा से पहले वाहन संख्या DL 1VC 4832 पर एक बड़ा पत्थर वाहन के ऊपर गिर गया। कोतवाली पुलिस प्रभारी राजेन्द्र रौतेला ने बताया कि वाहन चालक द्वारा तत्काल ही वाहन को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा दो लोगों को अमित सिकन्दर (62) व बुद्ध देव मजमूदार (74) को मृत घोषित कर दिया गया है।

कोतवाली पुलिस प्रभारी ने कहा मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। वहीं मृतकों के घर वालों को इस घटना की जानकारी दी जा रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा