श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केदारनाथ धाम में गांधी सरोवर के ऊपर बहती दिखी बर्फ की नदी, देखें वीडियो

Avalanche in Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में गांधी सरोवर के ऊपर बर्फ की नदी बहती हुई देखी गई, जिससे केदारनगरी में हलचल तेज हो गई। देखें वीडियो...
Avalanche in Kedarnath Dham video

Avalanche in Kedarnath Dham: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ मंदिर के पीछे की पहाड़ियों में रविवार सुबह एक बार फिर से हिमस्खलन (एवलांच) देखने को मिला। हालांकि, इससे किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस बर्फीली पहाड़ी पर समय-समय पर एवलांच आते रहते हैं। वहीं पर्यावरणविद इस घटना को चिंता का विषय बता रहे हैं।

Avalanche in Kedarnath Dham: एवलांच आना नई बात नहीं

केदारनाथ धाम के पीछे गांधी सरोवर की पहाड़ी पर रविवार सुबह 5 बजकर 46 मिनट के आसपास एवलांच आया। पहाड़ी से बर्फ काफी नीचे आ गई। पहाड़ी पर बर्फ का धुआं उड़ने लगा। इसके बाद केदारनगरी में हलचल मच गई। काफी देर तक यह एवलांच आता रहा। हालांकि, इस पहाड़ी पर एवलांच आना कोई नई बात नहीं है। यहां समय-समय पर एवलांच आते रहते हैं।

T-20 वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, फाइनल में साउथ अफ्रीका को दी मात

बर्फ अधिक गिरने से आते हैं एवलांच

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के मुताबिक, सेक्टर अधिकारी केदारनाथ ने बताया कि रविवार सुबह गांधी सरोवर के ऊपर स्थित पहाड़ी पर एवलांच आया था। हालांकि, इस एविलांच से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इस पहाड़ी पर इस प्रकार के एवलांच आते रहते हैं। यहां बर्फ अधिक गिरने पर इस प्रकार की घटनाएं होती हैं। इनसे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है।

10 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा

बता दें कि उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा जारी है। इसकी शुरुआत 10 मई से हुई है। इसी दिन गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खोले थे। चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। देश-विदेश से यात्री उत्तराखंड आते हैं। सरकार ने भी यात्रा को लेकर कई इंतजाम किए हैं।

श्रेष्ठ उत्तराखंड की खबर का असर, खारा स्रोत नदी से हटाया गया अवैध अतिक्रमण


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे