श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रुद्रप्रयाग: आग लगने से 39 हेक्टेयर जंगल ‘स्वाहा’, सांस लेने में आ रही दिक्कतें

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग में आग लगने से 39 हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गए। इसके साथ ही, लोगों को सांस संबंधी परेशानी भी हो रही है।
rudraprayag forest fire news

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग के जंगलों में भयावह आग लगी हुई है। आग लगने के कारण आसमान में धुआं ही धुआं है। जंगलों में लगी आग विकराल रूप लेती जा रही है। अभी तक रुद्रप्रयाग जनपद में 52 वनाग्नि की घटनाएं हो चुकी हैं और 39 हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गए। वन विभाग की ओर से आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

आग पर काबू नहीं पा सका वन विभाग

रुद्रप्रयाग के जंगल लगातार आग की चपेट में आते जा रहे हैं। वनों में लगी आग के कारण आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। वन विभाग भी आग पर काबू पाने में विफल रहा है। आग लगने से प्राकृतिक वन सम्पदा जलकर खाक हो रही है। वन विभाग ने आग लगाने वाले तीन लोगों को भी मौके से गिरफ्तार किया है।

तीन दिन से लगी हुई है आग

हरियाली वैली में तीन दिनों से आग लगी हुई है। यहां चारों तरफ छाई धुंध के कारण आस-पास के गांव भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। सांस की समस्या से लोग परेशान हैं। शरारती तत्वों की ओर से हरियाली वैली में आग लगाये जाने से मिश्रित वनों को भी नुकसान पहुंच रहा है।

आग लगने से सूख रहे पेयजल स्त्रोत

पर्यावरणविद देवराघवेन्द्र बद्री ने बताया कि हरियाली वैली में आग लगने से तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। आस-पास के पेयजल स्त्रोत सूख रहे हैं। विजिबिलिटी की समस्या क्षेत्र में बनी हुई है। सांस लेने में भी लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग को जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है। ऐसे लोगों को जेल भेजा जाना चाहिए।

मौसम शुष्क होने की वजह से बढ़ी आग लगने की घटनाएं

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु सिंह का कहना है कि मौसम शुष्क रहने के कारण जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। अभी तक जिले में 52 आग की घटनाएं घटी हैं, जिससे 39 हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गये हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहा है। आम जनता को भी वनों में आग न लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा