श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

त्रासदी के 15 दिन बाद पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम पहुंचे तीर्थ यात्री, प्रशासन का जताया आभार

Kedarnath Dham Yatra 2024: रुद्रप्रयाग जिले में आई त्रासदी के 15 दिन बाद पैदल मार्ग से तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताया।
Kedarnath Dham Yatra 2024

Kedarnath Dham Yatra 2024: केदारनाथ पैदल मार्ग को मजदूरों की कड़ी मेहनत के बाद दुरुस्त कर लिया गया है, जिससे 15 दिन बाद पैदल चलकर यूपी, गुजरात और हरियाणा के कुछ तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। इस पैदल मार्ग को 260 मजदूरों की कड़ी मेहनत के बाद बनाया गया है। वहीं, प्रशासन से मिल रहे सहयोग पर केदारनाथ धाम पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों ने आभार जताया है।

31 जुलाई की रात आई त्रासदी

बता दें कि 31 जुलाई की रात आई त्रासदी के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग जगह-जगह ध्वस्त हो गया था, जिसके बाद सबसे पहली प्राथमिकता के तहत पैदल मार्ग से तीर्थ यात्राओं को सुरक्षित निकाला गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी और डीएम सौरभ गहरवार के नेतृत्व में चले रेस्क्यू अभियान में हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता को हेली सेवा के साथ पैदल आवाजाही से उनकी जान को बचाया गया।

इसके बाद प्रशासन के सामने पैदल मार्ग को तेजी के साथ दुरुस्त करने की चुनौती थी। इस चुनौती से भी जिला प्रशासन ने पार पा लिया है। आपदा से 19 किलोमीटर पैदल मार्ग 29 जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। तेजी से काम होने के चलते अब पैदल मार्ग के एक-दो जगहों पर ही परेशानी बनी हुई है, जहां पर सुरक्षा बल तीर्थ यात्रियों को रास्ता पार करवा रहे हैं। ऐसे में पैदल चलकर धाम पहुंच रहे देश के विभिन्न राज्यों के भक्तों में भी ख़ुशी देखने को मिल रही है।

‘प्रशासन की ओर से अच्छी व्यवस्थाएं मिल रही हैं’

केदारनाथ धाम पहुंचे तीर्थ यात्रियों ने कहा कि पैदल मार्ग दुरुस्त हो गया है, लेकिन एक-दो स्थानों पर अभी भी दिक्कत है। जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग की ओर से अच्छी व्यवस्थाएं मिल रही हैं।

डीएम सौरभ गहरवार ने बताया कि केदारनाथ पैदल यात्रा को शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पैदल मार्ग को एक-दो स्थानों पर अभी ट्रीटमेन्ट की जरुरत है। कुछ तीर्थ यात्री कांवड़ लेकर आये थे। सुरक्षा जवानों की निगरानी में श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम पहुंचाया गया। जल्द ही पैदल मार्ग पूरी तरह से दुरुस्त करने के बाद बाबा की पैदल यात्रा सुचारू कर दी जाएगी।

डीएम ने बताया कि अब तक 10 लाख 93 हजार 632 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। इन दिनों 150 से 200 के करीब तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। हेली सेवाओं के साथ ही पैदल चलकर भी बाबा के भक्त धाम पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैदल मार्ग के डेंजर वाली जगहों पर सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं, जो भक्तों को सुरक्षित यात्रा करवा रहे हैं।जिला प्रशासन का प्रयास है कि जल्द से जल्द पैदल मार्ग को और अधिक दुरुस्त किया जाए, जिससे ज्यादा संख्या में भक्त बाबा केदारनाथ के धाम पहुंच सके।

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिंचोली के पास मिले तीन और शव

सोनप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग को दुरुस्त करने में लगे मजदूर

पैदल मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में लोनिवि गुप्तकाशी के मजदूर मार्ग का ट्रीटमेंट करने में लगे हुए हैं। इसके अलावा, सोनप्रयाग-गौरीकुण्ड राजमार्ग को भी दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। यहां भी जल्द ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। एनएच विभाग की मशीनें और मजदूर रात दिन राजमार्ग को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा