श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की आवाजाही शुरू, पहुंचाई गई राशन सामग्री

उत्तराखंड में भारी बारिश व बादल फटने की वजह से बंद गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग 26 दिन बाद घोड़ों-खच्चरों की आवाजाही शुरू हो गई है। घोड़े-खच्चरों से राशन व अन्य जरूरी सामग्री धाम पहुंचाई गई है।
Kedarnath Walking Route

Kedarnath Walking Route: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही आज से शुरू कर दी गई है। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर 31 जुलाई को अतिवृष्टि के चलते बंद कर हो गया था। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग घोड़े- खच्चरों के लिए 26 दिनों के भीतर खुल गया है।

यात्रा मार्ग पर घोड़े- खच्चरों की आवाजाही के साथ ही घोड़े- खच्चरों से राशन एवं अन्य अनिवार्य सामग्री की आपूर्ति भी शुरू हो गई है। केदारनाथ पैदल मार्ग को जिला प्रशासन एवं मजदूरों की कड़ी मेहनत के बाद दुरुस्त कर लिया गया। आज घोड़े-खच्चर केदारनाथ पहुंचना शुरू हो गए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा से 19 किलोमीटर पैदल मार्ग 29 जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। जिलाधिकारी के निर्देशन एवं निगरानी में तेजी से काम होने के चलते पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की आवाजाही भी शुरू हो गई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए