श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड का लाल कश्मीर में हुआ शहीद, रुद्रप्रयाग में हुआ अंतिम संस्कार

Martyr Pramod Dabral

Martyr Pramod Dabral: भारतीय सेना में गढ़वाल रायफल सेकेंड जम्मू कश्मीर में तैनात रुद्रप्रयाग जनपद के जवाड़ी भरदार निवासी नायक प्रमोद डबराल शहीद हो गए हैं। शहीद जवान प्रमोद डबराल का पार्थिव शरीर सैन्य जवानों की अगुवाई में आज सुबह जवाड़ी गांव पहुंचा। परिवार जनों के साथ ही ग्रामीणों ने शहीद के अंतिम दर्शन किए।

मंदाकिनी-अलकनंदा नदी के संगम पर शहीद जवान का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के बड़े भाई नरेश डबराल ने उन्हें मुखाग्नि दी। शहीद जवान प्रमोद अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, दो साल की बच्ची से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

रुद्रप्रयाग शहर से सटे गांव जवाड़ी निवासी प्रमोद डबराल 30 वर्ष में देश के लिए शहीद हो गए हैं। बीते 12 सितम्बर को आर्मी बस की छत पर ड्यूटी करते समय करंट लगने से वह घायल हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आर्मी के जवान आज सुबह उनके पार्थिव शरीर को जवाड़ी गांव लाए। प्रमोद का शव गांव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शव घर पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने शहीद के अंतिम दर्शन किए। इसके बाद शहीद के शव को गांव से ही पैदल अलकंनदा-मंदाकिनी के संगम तट पर लाया गया, जहां उनके बड़े भाई राजेन्द्र डबराल ने उन्हें मुखाग्नि दी।

छोटी सी उमर में नायक प्रमोद डबराल के शहीद होने से माता शांति देवी, पिता राजेन्द्र डबराल, पत्नी प्रिया सहित बहन किरण व नीतू का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद की शादी तीन साल पहले ही हुई थी और वह अपने पीछे दो साल की एक बेटी को छोड़ गए है।

पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल ने कहा कि रुद्रप्रयाग शहर से सटे भरदार पट्टी का लाल प्रमोद डबराल ड्यूटी के दौरान देश के लिए शहीद हुआ है। उन्होंने आर्मी में 10 वर्ष 2 माह की सेवा दी। युवा अवस्था में ही प्रमोद सेना में भर्ती हो गया था। उनके शहीद होने से पूरे जिले में शोक की लहर है।

शहीद के बचपन के मित्र पंकज कप्रवाण ने बताया कि प्रमोद डबराल का व्यवहार बचपन से ही सबके साथ अच्छा रहा है। उनकी मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम का माहौल हो गया। भगवान केदार के श्रीचरणों में मित्र प्रमोद को स्थान मिले

शहीद की अंतिम शव यात्रा में राज्य सभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, विधायक भरत सिंह चौधरी, जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

सूर्यकुमार यादव को उनकी पत्नी देविशा ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, इंस्टा पर लगाई स्टोरी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए