श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केदारनाथ रूट पर भूस्खलन, एक तीर्थयात्री की मौत; CM धामी ने जताया शोक

Kedarnath Landslide: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में एक तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सीएम धामी ने इस दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की है।
kedarnath landslide cm dhami: केदारनाथ रूट पर भूस्खलन से एक तीर्थयात्री की मौत

Kedarnath Landslide: रुद्रप्रयाग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां केदारनाथ रूट पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच हुए भूस्खलन से एक तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। सूचना पाकर एसडीआरएफ, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हालांकि, खराब मौसम के चलते टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेक्टर मजिस्ट्रेट सोनप्रयाग को तुरंत रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया। इस दौरान रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से ऑपरेशन चलाया, जिसमें 1 मृतक और 2 घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए सोनप्रयाग भेजा गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सीएम धामी ने कहा कि इस दुखद दुर्घटना में हमने एक अनमोल जीवन खो दिया है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। सरकार की ओर से हर संभव मदद की जा रही है।

कई तीर्थयात्री भूस्खलन में फंसे

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम हुई बारिश के बाद भूस्खलन हुआ, जिससे कई यात्री इसकी चपेट में आ गए। सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच पहाड़ों से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इससे कई तीर्थयात्री फंस गए हैं।

गैर-हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित है… केदारघाटी में लगे बोर्ड को हटाने में जुटी पुलिस

मृतक यात्री का नाम गोपाल है। वे मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। पुलिस प्रशासन ने केदारनाथ रूट पर यात्रियों को सावधानी से यात्रा करने की हिदायत दी है। बता दें कि केदारघाटी मंगलवार शाम से बारिश हो रही है। इससे भूस्खलन होने से तीर्थयात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

केदारनाथ में MI-17 से ले जाया जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, देखें वीडियो


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए