श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पंचतत्व में विलीन हुईं केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, बेटी और भतीजे ने दी मुखाग्नि

Kedarnath MLA Shailarani Last Rites

Kedarnath MLA Shailarani Last Rites: केदारनाथ विधानसभा की दिवंगत विधायक शैलारानी रावत का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। दिवंगत विधायक की शव यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, हर कोई अपने लोकप्रिय विधायक का अंतिम दर्शन करना चाहता था। अगस्त्यमुनि से निकली शव यात्रा को देखने के लिए मकानों की छतों में लोग खड़े रहे और लोगों ने शव यात्रा को हाथ जोड़कर नमन किया। इस दौरान वाहनों का लंबा काफिला रहा। शव यात्रा में विभिन्न संगठन के लोगों ने भाग लिया।

मंगलवार रात्रि को हुआ था निधन

दिवंगत केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का निधन मंगलवार रात्रि को 10:30 बजे हुआ था। जिसके बाद से संपूर्ण प्रदेश में शोक की लहर छा गई। बुधवार को शव यात्रा देहरादून से अगस्त्यमुनि पहुंची। आज सुबह दिवंगत विधायक के शव को अगस्त्यमुनि खेल मैदान के एक पांडाल में रखा गया। पांडाल में पहुंचे हजारों लोगों ने दिवंगत विधायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अगस्त्यमुनि मैदान से निकली शव यात्रा

अगस्त्यमुनि खेल मैदान से शव यात्रा करीब साढ़े दस बजे रवाना हुई। इस यात्रा में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, युवा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, वरिष्ठ नेता कुलदीप रावत सहित अन्य नेता शामिल हुए।

पूरे प्रदेश को अपूर्णीय क्षति

दिवंगत विधायक के शव का दाह संस्कार त्रिवेणी घाट पर किया गया। शैलारानी की बेटी ऐश्वर्या रावत एवं भतीजे शैलेन्द्र रावत ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि दिवंगत विधायक शैलारानी के निधन से भाजपा संगठन से लेकर प्रदेश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। विधायक ने सदैव जनता के हित में कार्य किए, जिन्हें केदारघाटी की जनता कभी नहीं भूल पाएगी।

Kathua Terrorist Attack : संतों ने उत्तराखंड के जवानों को दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Priyanka Gandhi | Wayanad byelection |
Wayanad Byelection: प्रियंका गांधी ने खड़गे से की मुलाकात, इस दिन करेंगी नामांकन दाखिल
Congress rally in Nainital | cm pushkar singh dhami |
नैनीताल में कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, कुमाऊं कमिश्नरी का किया घेराव
Minister Ganesh Joshi | Trilok Singh Rawat |
तैराकी का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पिता-पुत्र सम्मानित, कैबिनेट मंत्री ने खेल मंत्री से की बात
Congress leader Vikram Singh Negi | cm pushkar singh dhami |
धामी सरकार की गलत नीतियों के कारण केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित : विक्रम सिंह नेगी
Save Ancestral Land Campaign
टिहरी में ग्रामीणों ने की महापंचायत, पैतृक भूमि बचाओ अभियान किया शुरू
haridwar ganga mahotsav | cm pushkar singh dhami |
पहली बार हरिद्वार में होगा गंगा महोत्सव, एमडी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा