श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Kedarnath By-election 2024: केदारनाथ में कब होगा उपचुनाव? जानें तारीख

Kedarnath By-election 2024Dates Announced: चुनाव आयोग ने केदारनाथ उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। जानें कब होगी वोटिंग...
kedarnath by election 2024

Kedarnath By-election 2024: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे।

भाजपा विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद केदारनाथ सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

90 हजार 540 मतदाता डालेंगे वोट

प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए कुल 90 हजार 540 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में 44 हजार 765 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 45 हजार 565 महिला मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगी। 

22 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि 22 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक नामांकन कर सकेंगे। वहीं, 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी होगी, जबकि 4 नवंबर को उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 20 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

173 पोलिंग स्टेशनों पर होगा मतदान

केदारनाथ उपचुनाव के लिए 173 पोलिंग स्टेशन बनाये गए हैं। इन पोलिंग स्टेशनों में पोलिंग लाइन में कुर्सियां भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा, 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए घर से वोट डालने की सुविधा होगी। 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

kedarnath by election 2024
Kedarnath By-election 2024: केदारनाथ में कब होगा उपचुनाव? जानें तारीख
maharashtra jharkhand assembly election 2024
महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, इस दिन होगी वोटिंग
singer honey singh | singer honey singh in haridwar |
सिंगर हनी सिंह पहुंचे हरिद्वार, स्वामी कैलाशानंद गिरी से लिया आशीर्वाद
protest against liquor shop in rudrapur | uttarakhand police |
शराब की दुकान हटाने के लिए लोगों ने आबकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
students beaten case | up crime news |
पहले छात्रों को बनाया बंधक, फिर मुंह में कपड़ा डालकर बेल्ट से की पिटाई
lawrence bishnoi | lawrence bishnoi gang |
मुंबई पुलिस को नहीं मिल पा रही लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी, जानिए क्या है वजह