श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रुद्रप्रयाग में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पति हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस

रुद्रप्रयाग में गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पति-पत्नी में अनबन चल रही थी।
Husband Killed His Wife In Rudraprayag

Husband Killed His Wife In Rudraprayag: रुद्रप्रयाग जनपद में दिनदहाड़े एक महिला को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। महिला को गोली मारने वाला आरोपी कोई और नहीं, बल्कि महिला का पति ही बताया जा रहा है। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया है।

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार 31 अगस्त दोपहर 2.30 बजे के करीब अमसारी गांव में 28 साल की महिला जिसका नाम पूजा था, उसे उसके 35 वर्षीय पति राजीव त्यागी ने गोली मार दी। मृतक का पति दिल्ली में रहता है।

गोली की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। वहीं मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कोतवाली रुद्रप्रयाग में मृतक महिला पूजा की मां ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों की आपस में बन नहीं रही थी और उनका आपसी विवाद कोर्ट तक पहुंचा था। मृतक पूजा की एक 8 वर्ष की बेटी व एक 5 वर्ष का बेटा भी है, जो उसके पति के साथ दिल्ली में ही रहते हैं।

घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल ने बताया कि यह जघन्य अपराध है, जल्द ही दोषी को पकड़ लिया जाएगा। इस मामले में फील्ड यूनिट, फारेंसिक जांच व अन्य परीक्षण के लिए संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे देहरादून, कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए