श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Kedarnath: रेस्क्यू का आज छठा दिन, सीएम धामी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

Kedarnath Disaster Rescue

Kedarnath Disaster Rescue: केदारघाटी में आई आपदा के बाद रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। आज रेस्क्यू अभियान का आज छठा दिन है। धाम में आज भी मौसम खराब है। विजिबिलिटी बाधित होने के चलते हेली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू आरंभ नहीं किया जा सका है। कठिन विपरीत परिस्थितियों के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग से रेस्क्यू अभियान मंगलवार को छठे दिन भी जारी है।

मंगलवार को करीब 150 स्थानीय लोगों को केदारनाथ से भीमबली के लिए एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की देखरेख में रवाना किया गया है। जंगलचट्टी से भी 161 लोगों को एनडीआरएफ चीरबासा लेकर पहुंच रही है। वहीं सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर सेना द्वारा बनाए गए पैदल पुल का निर्माण पूरा होने से भी रेस्क्यू एवं राहत कार्यों में बड़ी राहत मिली है।

केदारघाटी में मौसम का मिजाज सुबह 10 बजे तक ठीक नहीं हुआ है, विजिबिलिटी बाधित होने के चलते हेली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है। उधर सड़क एवं पैदल मार्गों के पुनर्स्थापन का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर पीडब्लूडी की टीम की निगरानी में पैदल यात्रा मार्गों का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाशआउट एरिया एव अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों पर कार्य शुरू कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे रुद्रप्रयाग का दौरा (Kedarnath Disaster Rescue)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज केदारघाटी में चल रहे राहत-बचाव कार्यों का जायजा लेंगे। सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र सोनप्रयाग का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रभावित लोगों से भी मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे।

मसूरी में स्कूल के गेट के पास खुली शराब की दुकान, लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरु

पंडा-पुरोहित कर रहे हैं फंसे श्रद्धालुओं की मदद

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बादल फटने के बाद पिछले पांच दिनों से मोर्चे पर डटे रेस्क्यू कर्मियों ने अब तक 11775 लोगों का रेस्क्यू कर लिया है। वहीं रेस्क्यू और बचाव कार्यों में पंडा-पुरोहित और गांव के आम लोग भी अपना सहयोग दे रहे हैं। आपको बता दें कि केदारनाथ गुप्तकाशी सोनप्रयाग में पंडा-पुरोहितों के द्वारा सड़क के किनारे नजदीकी गांव में श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था की गई है।

वहीं पंडा-पुरोहितों और सेना के जवानों को अपने बीच पाकर यहां यात्रा पर आए तीर्थ यात्री भावुक होकर पंडा-पुरोहितों और सेना के जवानों को धन्यवाद दे रहे हैं। वहीं, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि पिछले 5 दिनों से केदार सभा के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें शासन-प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग मिल रहा है। केदार सभा भी दिन-रात राहत बचाव कार्य में अपना योगदान दे रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए