श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केदारनाथ उपचुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी भाजपा, पार्टी हाईकमान को भेजे गए 6 नाम

Kedarnath Bypoll

Kedarnath Bypoll: निर्वाचन आयोग की ओर से केदारनाथ उपचुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुटी गई हैं। भाजपा काफी दिनों से केदारनाथ उपचुनाव की तैयारी में जुटी हुई है।

पार्टी ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके तहत पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर आए नामों पर स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड में विचार किया गया। इसके बाद नाम केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेज दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पैनल में छह नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें पूर्व विधायक आशा नौटियाल, कुलदीप आजाद नेगी, चंडी प्रसाद भट्ट, कुलदीप रावत, एश्वर्या रावत और कर्नल अजय कोठियाल के नाम शामिल हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सीएम धामी पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल रूप से जुड़े। जल्द ही एक नाम फाइनल कर दिया जाएगा। टिकट फाइनल होते ही भाजपा चुनाव में पूरी तरह से जुट जाएगी।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि पार्टी ने रुद्रप्रयाग में संगठन की ओर से दिए गए नामों पर चर्चा की। उसके बाद स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नामों का पैनल केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजने का निर्णय लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हिंदुओं को बांटने वालों को केदारघाटी की जनता उपचुनाव में सबक सिखाएगी। भट्ट ने कहा कि बदरीनाथ व अयोध्या के चुनावी नतीजों को सनातन से जोड़ने वाली कांग्रेस को कुरुक्षेत्र व वैष्णो देवी सीट पर हुई हार को भी अपने खिलाफ सनातनी जनादेश मानना चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग ने कई अस्पतालों में मारा छापा, भारत हॉस्पिटल पर लगाया 50 हजार का जुर्माना


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CEC rajiv kumar helicopter emergency landing |
मुख्य चुनाव आयुक्त सहित क्रू मेंबर्स ने दुर्गम इलाके में पूरी रात गुजारी
IND vs NZ
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 रनों पर सिमटी भारतीय टीम, पांच बल्लेबाज शून्य पर आउट
Kedarnath Bypoll
केदारनाथ उपचुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी भाजपा, पार्टी हाईकमान को भेजे गए 6 नाम
Health Department Raid
स्वास्थ्य विभाग ने कई अस्पतालों में मारा छापा, भारत हॉस्पिटल पर लगाया 50 हजार का जुर्माना
justice sanjiv khanna
जस्टिस संजीव खन्ना होंगे अगले CJI, 10 नवंबर को ग्रहण करेंगे पदभार
IND vs NZ
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने ढाया कहर, भारत की खराब शुरूआत