श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रुद्रप्रयाग: बर्ड वाचिंग के लिये केदारघाटी पहुंच रहे बर्ड वाचर

Bird watching| uttarakhand| rudraprayag| shreshth bharat

उत्तराखंड की केदारघाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए तो जानी ही जाती है। इसके अलावा यह बर्ड वाचिंग के लिए भी काफी ज्यादा मशहूर है। केदारघाटी में कई प्रजातियों के पक्षी मौजूद हैं जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं।

रुद्रप्रयाग में यहां बर्ड वॉचिंग के जरिए टूरिज्म को भी बढ़ावा मिल रहा है। यहां की घनी और खूबसूरत वादियों में काफी सुंदर प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलते हैं। उनका यहां पर एक संसार बसता है। चोपता, तुंगनाथ,घिमतोली और इसके आसपास की जगह अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी देखे जाते हैं। पक्षियों को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बर्ड वाचर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

रुद्रप्रयाग की इन हसीन वादियों में कई तरह के प्रवासी पक्षी यहां रहते हैं जिनका एक निश्चित समय होता है। ये अपने समय पर ही यहां देखे जाते हैं। इसके बाद यह कहीं और कहीं और निकल जाते हैं। इसलिए ठीक समय पर ही बर्ड वाचर इन सुंदर पक्षियों को देखने के लिए यहां आते हैं और इन्हें अपने कैमरों में कैद कर लेते हैं।

चलिए अब आपको वह जगह बताते हैं जो बर्ड वॉचिंग के लिए जानी जाती है। कुंड, चोपता और इसके आसपास का क्षेत्र बर्ड वॉचिंग के लिए प्रसिद्ध हैं इसलिए दुनियाभर से बर्ड वाचर यहां पहुंच रहे है। इससे रुद्रप्रयाग की टूरिज्म में भी काफी इजाफा हो रहा है।

इन घनी वादियों में यह पक्षी यहां आते तो हैं। लेकिन इनके पलायन को भी रोकना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। पक्षी प्रमियों का कहना है कि पक्षियों के पलायन को रोकने के लिए सरकार को बड़े कदम उठाने चाहिए क्योंकि बर्ड वाचिंग से टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

रुद्रप्रयाग जिला प्राकृतिक सुंदरता वाले पक्षियों को निहार के लिए काफी फेमस है। इसलिए हम आपको बताते हैं कि आपको कब और किस समय कैसे पक्षियों को देखने को मिल सकते हैं। अगर  उच्च हिमालयी पक्षी देखने को शौकिन हैं तो आप सर्दियों के मौसम में यहां सकते हैं अगर आप  पानी वाले पक्षियों को देखना चाहते हैं तो गर्मियों के मौसम में यहां जा सकते हो यहां पूरे साल मौसम के हिसाब से कई तरह पक्षी देखें जाते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा