श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

केदारनाथ धाम से किया गया 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ

International Yoga Day 2024

International Yoga Day 2024: 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रुद्रप्रयाग में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। योग दिवस का शुभारंभ 11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम से किया गया। मुख्यालय रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने दीप प्रज्जवलित कर योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनता द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं

जिलाधिकारी ने जनपद एवं प्रदेश वासियों को 10वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि योग हमारे स्वस्थ शरीर एवं प्रसन्न मन के लिए जरूरी है। सभी को योगाभ्यास करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय एवं आयुर्वेदिक यूनानी विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि सभी को अपने जीवन में योगाभ्यास करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है।

योग से स्वस्थ्य रहता है शरीर

मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि योग से ही हमारा शरीर स्वस्थ्य रहेगा, इसके लिए योग करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनता द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। वहीं योग दिवस के अवसर पर केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर भीमशीला में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें तीर्थ पुरोहित, स्थानीय व्यापारियों, केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं, सुरक्षा बलों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों द्वारा भी योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए योगाभ्यास किया गया।

Mirzapur 3 Trailer Out: बढ़ेगी गर्मी, आ गया ‘मिर्जापुर सीजन 3’ का धमाकेदार ट्रेलर


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे