श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

श्रीनगर में अलकनंदा नदी का बढ़ा जलस्तर, अल्केश्वर घाट हुआ जलमग्न

Water Level Of Alaknanda River Increased

Water Level Of Alaknanda River Increased: गढ़वाल मंडल के चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। आज सुबह जैसे ही श्रीनगर जलविद्युत परियोजना के डैम से पानी छोड़ा गया, वैसे ही श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर चेतावनी लेवल पर पहुंच गया।

वर्तमान में श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर 535.10 मीटर पर पहुंचा है। अलकनंदा नदी का चेतावनी लेवल 536 मीटर है। फिलहाल अलकनंदा नदी खतरे के निशान से सिर्फ 90 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। अगर आज दिन भर बारिश होती रही, तो अलकनंदा नदी का जलस्तर और भी बढ़ सकता है।

आज श्रीनगर जलविद्युत परियोजना ने बांध से पानी छोड़ा, उसके कारण देवप्रयाग में भी एकाएक नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो गयी। जो लोग पूजा करने संगम पर पहुंचे थे, अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण वे बिना पूजा किए ही अपने घरों की तरफ लौट आए।

देवप्रयाग में आज नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर नीचे था। यहां नदी आज 461.74 मीटर पर बह रही थी। देवप्रयाग में नदी का डेंजर लेवल 463 मीटर है। श्रीनगर में अल्केश्वर घाट नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण पूरी तरह जलमग्न हो गया।

उधर धारी देवी में भी अलकनंदा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। यहां ऐसा लग रहा है जैसे अलकनंदा नदी धारी देवी के चरण छूने का प्रयास कर रही हों।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा