श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सतपाल महाराज ने किया मतदान, बगयाली के लोगों से भी डलवाए वोट

Satpal Maharaj: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को मतदान किया। उनके कहने पर बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने भी वोट डाला।
satpal maharaj

Satpal Maharaj: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल स्थित सेडियाखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बूथ नंबर 56 पर मतदान किया। इससे पहले, उन्होंने मतदान का बहिष्कार कर रहे विकास खंड एकेश्वर के बगयाली के लोगों को भी वोटिंग के लिए मना लिया।

‘लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत’

सतपाल महाराज ने वोट डालने के बाद कहा कि सुबह से बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश की जनता ने जिस प्रकार से बढ़ चढ़ कर भाग लिया, वह भारत के स्वस्थ एवं सशक्त लोकतंत्र का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

बगयाली की जनता ने भी डाले वोट

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बगयाली की जनता को भी मतदान करने के लिए मना लिया। ये लोग पिछले कई दिनों से मतदान के बहिष्कार पर अड़े थे, लेकिन महाराज के समझाने बुझाने पर उन्होंने मतदान के बहिष्कार का अपना निर्णय वापस ले लिया और बढ़-चढ़कर मतदान किया।

सुबह 7 बजे से मतदान जारी

बता दें कि उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरीश रावत, अजय भट्ट और माला राज्य लक्ष्मी शाह समेत कई लोगों ने मतदान किया। सीएम धामी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

बीजेपी-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला

बता दें कि उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा लोकसभा सीटें हैं। सभी सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। हालांकि, 2014 और 2019 में बीजेपी ने राज्य की सभी सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया था। इस बार उसकी निगाहें क्लीन स्वीप की हैट्रिक लगाने पर टिकी हुई हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा