श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पौड़ी में अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

पौड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को लेकर रैली निकाली। उन्होंने चेतावनी दी की सरकार अगर उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।
Anganwadi Workers Demonstration

Anganwadi Workers Demonstration: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज रामलीला मैदान से कलेक्ट्रेट परिसर तक रैली निकाली। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले भी वह सड़कों पर अपनी मांगों को लेकर उतर चुकी है। लेकिन तब लोकसभा चुनाव का हवाला देकर उनका कार्य बहिष्कार टाल दिया गया था।

विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद एक बार फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़क पर उतरी हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में भी उनके वेतन वृद्धि को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है। इसी को लेकर आज पौड़ी की सड़कों पर उतरना पड़ा।

जिला अध्यक्ष आंगनबाड़ी पूनम कैंतुरा ने कहा कि 10 दिनों के भीतर यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है, तो ऐसे में उन्हें मजबूर होकर बड़ा प्रदर्शन करना पड़ेगा।

प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि आने वाले निकाय और पंचायत चुनाव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्णता कार्य बहिष्कार कर देंगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन की होगी।

बरसात के बाद अब कई बीमारियों के फैलने का खतरा, नैनीताल डीएम ने दिए निर्देश

मानदेय बढ़ोतरी सहित 10 सूत्रीय मांगो को लेकर टिहरी में भी प्रदर्शन

टिहरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ोतरी सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सुमन पार्क से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से वो अपनी मागों को लेकर धरना प्रदर्शन और आंदोलन कर रही है और सरकार द्वारा लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है।

देहरादून में प्रदर्शन के बाद सरकार ने मांगों को लेकर कमेटी बनाने की बात कही थी, लेकिन आगे कुछ कार्रवाई नहीं हुई है और अब मांगों पर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो हड़ताल की जाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा