श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मंगलौर में फिर नहीं खिला कमल, काजी निजामुद्दीन ने जीत का लगाया ‘चौका’

Mangalore Assembly By-Election Result

Mangalore Assembly By-Election Result: उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की करारी हार हुई है। बदरीनाथ और मंगलौर दोनों ही सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की हार हुई है। मंगलौर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन और बदरीनाथ सीट पर भी कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला की जीत हुई है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन विधानसभा उपचुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा।

आज तक मंगलौर सीट पर भाजपा ने नहीं जीता है चुनाव
मंगलौर सीट से काजी निजामुद्दीन 2002, 2007 और 2017 में चुनाव जीत चुके हैं। वहीं, सरवत करीम अंसारी ने 2012 और 2022 में जीत दर्ज की थी। हालांकि, पिछले चुनाव में सरवत को महज 598 वोटों से जीत मिली थी। इस सीट पर बीजेपी कभी नहीं जीती। हरिद्वार जिले की यह मुस्लिम बहुल सीट भाजपा के लिए हमेशा से अभेद दुर्ग की तरह रही है। यहां अब तक हुए सभी चुनावों में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस बाद भी इस विधानसभा सीट को फतह करने के इरादे और नई रणनीति के साथ मैदान में उतरी भाजपा को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा। मंगलौर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने एक बार फिर से बीजेपी प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को 1400 से अधिक वोटों से हराकर जीत दर्ज की है।

इन्हें मिले इतने वोट
मंगलौर विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन को 32710, जबकि बीजेपी के करतार सिंह भड़ाना को 31261 वोट मिले। बीएसपी के उबैर्दुरहमान को 19552 वोट मिले।

क्या कहता है मंगलौर का जातीय समीकरण
मंगलौर विधानसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। यहां 52000 मुसलमान, 18000 दलित, 14000 जाट और 8000 गुर्जर हैं। मंगलौर में कुल 1 लाख 19 हजार 930 मतदाता और 255 सर्विस वोटर पंजीकृत हैं। यहां कुल 132 मतदान केंद्र हैं।

कांग्रेस पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगी यह जीत

इस उपचुनाव में राज्य के बाहर से लाए गए करतार सिंह भड़ाना को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह भी पार्टी को जीत नहीं दिला पाए, वहीं कांग्रेस ने 2002, 2007 और 2017 में विधायक रहे काजी निजामुद्दीन पर दांव लगाया। वहीं सरबत करीम अंसारी के निधन से खाली हुई इस सीट पर बसपा ने उनके बेटे उबैर्दुरहमान को मैदान में उतारा था। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने सबको पीछे छोड़ते हुए इस पर जीत दर्ज की। उपचुनाव में हुई कांगेस की जीत, उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगी।

मंगलौर से कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन जीते, बद्रीनाथ में भी बीजेपी को झटका


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा
IND vs BAN 1st Test Day 1 Highlights
अश्विन ने जड़ा शतक, भारत ने पहले दिन बनाए 339 रन; जडेजा शतक के करीब