श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने हरिद्वार में किया प्रदर्शन

NEET Paper Leak

NEET Paper Leak: देश में NEET की परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर आज पूरे देश मे छात्र और कांग्रेस पार्टी सड़कों पर है। उत्तराखंड में भी प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज हरिद्वार में प्रदर्शन किया गया है। कांग्रेस ने हरिद्वार में देवपुरा चौक पर महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी।

लाखों छात्रों का भविष्य हुआ प्रभावित

महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग का कहना है कि पिछले दिनों NEET और NET के पेपर लीक हुए हैं। पूरे देश के करीब 24 लाख छात्र प्रभावित हुए हैं और यह सरकार निरंतर पेपर लीक सरकार बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भर्ती हो, चाहे उत्तराखंड में हो, चाहे देश भर में हो, देश भर में पेपर लीक हो रहे हैं और यह सरकार पेपर लीक सरकार बनकर रह गई है। इसके पीछे इस सरकार की मंशा है कि यह सरकारी नौकरियां नहीं देना चाहते। यह केवल प्राइवेट नौकरी देने पर विश्वास करते हैं ।

अब राष्ट्रीय स्तर पर होने लगे पेपर लीक

जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस लता जोशी का कहना है कि पेपर लीक पहले प्रदेश स्तर पर थी, अब राष्ट्रीय स्तर पर पेपर लीक होने लगा है। NEET के पेपर में गड़बड़ियां हुई। भ्रष्टाचार पर प्रधानमंत्री अगर ध्यान देते तो यह राष्ट्रीय स्तर पर नहीं होता। उन्होंने कहा कि आज इस लेवल पर भ्रष्टाचार पहुंच गया है कि इससे केवल 24 लाख बच्चे ही प्रभावित नहीं हुए हैं, बल्कि इससे एक करोड़ से ज्यादा जनता प्रभावित हुई है। जो अभिभावक अपने बच्चे की फीस दे रहे हैं, जो टीचर्स पढ़ा रहे हैं, वह इस गड़बड़ी से ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इस सरकार के द्वारा बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

पीएम मोदी हैं मौन

पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस विमला पांडे का कहना है कि आज प्रदर्शन किया गया है, जब से मोदी सरकार 2014 से बनी है, तब से जो भी एग्जाम हो रहे हैं, सारे एग्जाम लीक हो रहे हैं। अब जिस तरह से NEET के पेपर में भी गड़बड़ियां हुई हैं, लाखों बच्चे सड़कों पर हैं। इन मुद्दों पर पीएम मोदी पूरी तरह मौन हैं।

योग दिवस पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों ने धर्मेंद्र प्रधान को दिखाए काले झंडे


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा