श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

क्या कभी देखा है नंदी का ऐसा रूप, कांवड़ियां बना आकर्षण का केंद्र

Kanwar Yatra 2024 | Uttarakhand Kanwar Yatra | Uttarakhand Government |

इस समय हरिद्वार में हर जगह शिव भक्त दिखाई दे रहे हैं। आज सभी शिव भक्त अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे और 8 मार्च यानि महाशिवरात्रि के दिन वह अपने-अपने शहर में शिवालियों पर जलाभिषेक करेंगे।  वहीं, अगर बात की जाए विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी की तो बुधवार देर रात वहां एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां पर कोटद्वार से आए कांवड़िए रिंकू प्रजापति को देखने के लिए भीड़ लग गई। रिंकू प्रजापति द्वारा कांवड़ को इस तरह तैयार किया गया, मानों साक्षात नंदी पर भगवान शिव विराजमान हों।

कांवड़िए रिंकू प्रजापति ने बताया कि उन्होंने यह कांवड़ अपनी बाइक पर बनवाई है, जोकि लगभग एक महीने में बनकर तैयार हुई। इस पर फाइबर से नंदी बनवाया गया है। रिंकू प्रजापति ने भगवान शिव का स्वरूप धारण किया हुआ है। बुधवार देर रात उन्होंने हर की पौड़ी से कांवड़ उठाई। उन्होंने बताया कि वह हर साल कांवड़ लेने हरिद्वार आते हैं। उनका प्रयास रहता है कि वह अलग-अलग तरह की कांवड़ लेकर अपने गांव घड़ीघाट कोटद्वार पहुंचें। उन्होंने बताया कि वहां पर उनका लोग स्वागत भी करते हैं। इससे पहले भी वह कई तरह की कांवड़ हरिद्वार से लेकर जा चुके हैं। इसमें शिव की मूर्ति की कांवड़ शामिल है।

बता दें कि शिव को मनाने के लिए शिव भक्त अलग-अलग तरह से कांवड़ बनाते हैं। इसके बाद कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। कोई डाक कांवड़ तो कोई खड़ी कांवड़ या फिर दांडी कांवड़ लेकर निकलता है और मनोकामना मांगते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा