श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हरिद्वार जिला कारागार की दीवार कैदियों के लिए क्यों बनी आकर्षण का केंद्र?

Haridwar District Jail: हरिद्वार का जिला कारागार कैदियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसकी क्या वजह है, आइए जानते हैं...
haridwar district jail wall

Haridwar District Jail: हरिद्वार की जिला कारागार की दीवारें इन दोनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जेल की ऊंची-ऊंची दीवारों पर महापुरुषों, वीर सैनिकों, देवी-देवताओं और चिपको आंदोलन के चित्रों के साथ ही बैरकों को अलग-अलग धर्मो के नाम दिए गए है। दो महीने की कड़ी मेहनत से जेल में बंद कैदी ने इन चित्रों को बनाकर अन्य कैदियों को व्यस्त रहने का सन्देश दिया।

जेल की दीवारों पर बनाए गए कई चित्र

अपने जुर्म की सजा काट रहे कैदियों में जेल की ऊंची-ऊंची दीवारों को देखकर नकारात्मक सोच पैदा होती है, जिसे देखते हुए हरिद्वार जिला कारागार की दीवारों पर देवी-देवताओं, महापुरुषों, वीर सैनिकों और चिपको आंदोलन से जुड़े चित्र बनाए गए हैं। इतना ही नहीं, जेल की चारदीवारी में बनी बैरकों को गंगोत्री, यमुनोत्री, मानसरोवर और महिला बैरक को शारदा नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य कैदियों की सोच को सकारात्मक बनाना है।

घनश्याम गुप्ता ने बनाए जेल की दीवारों पर चित्र

जेल की दीवारों पर चित्र बनाने वाला कोई और नहीं, बल्कि कारागार में सजा काट रहे घनश्याम गुप्ता हैं। उन्होंने बताया कि इन चित्रों को बनाने में दो महीने का समय लगा है। इसका उद्देश्य यही है कि यहां आने वाले लोगों की सोच सकारात्मक बनी रहे।

हरिद्वार जिला कारागार में हुई बेकरी की शुरुआत, कैदी बना रहे बिस्किट

वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने क्या कहा?

हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्या का कहना है कि जेल की ऊंची-ऊंची दीवारों को देखकर कैदियों में नकारात्मक असर पड़ता है। कैदी पहले से ही परेशान रहता है। इसे देखते हुए जेल प्रशासन के प्रयास से इन दीवारों पर ऐसे चित्र बनाए गए हैं, जिससे सकारात्मक सोच बनी रहे और नकारात्मकता दूर रहे। खास बात यह है कि बैरक नंबर 1 को मानसरोवर तो वही महिला बैरक को शारदा नाम दिया गया है।

आमजन की जिंदगी से खिलवाड़, रुड़की में दो अस्पताल सील, 4 पर लगाया जुर्माना


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा