श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Maha Shivratri : भगवान शंकर की ससुराल में जलाभिषेक को उमड़े भक्त

Maha Shivratri | Uttarakhand | Kanwar Yatra | CM Dhami |

महाशिवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की सुबह से ही लम्बी लाइनें लगी हुई हैं। हर कोई भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए अपने-अपने तरीके से पूजा-अर्चना कर रहा है। हरिद्वार के कनखल में भी भगवान शंकर की ससुराल में स्थित दक्ष मंदिर में शिव भक्त सुबह से ही लाइन में लगकर अपनी-अपनी बारी का इतंजार कर जलाभिषेक कर रहे हैं। मान्यत है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन जो भक्त भोलेनाथ की सच्चे मन से आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।

ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव सहित वीरभद्र और तमाम पौराणिक शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की    जलाभिषेक को लेकर भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक को लेकर मंदिरों के आगे लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा।

गंगा स्नान करने के बाद ऋषिकेश और आसपास के शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे. भोर से ही मंदिरों के आगे भीड़ एकत्र होना शुरू हो गई। वहीं, नीलकंठ महादेव, नगर के पौराणिक मंदिर वीरभद्र महादेव, सोमेश्वर महादेव और चंद्रेश्वर महादेव में जलाभिषेक के लिए पहुंची भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा