श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मंगलौर उपचुनाव में काजी निजामुद्दीन के पक्ष में एक मंच पर आए कांग्रेस के दिग्गज

Mangalore By Election

Mangalore By Election: उत्तराखंड में विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। सभी पार्टियां जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मंगलौर से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के समर्थन में रुड़की में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कई मुख्य नेता शामिल हुए, इसके साथ ही उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन अपने समर्थकों के साथ नामांकन भी दाखिल किया।

उपचुनाव में कांग्रेस की होगी एतिहासिक जीत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक मतों से पार्टी प्रत्याशी को जिताएं। उन्होंने कहा कि देश की निगाहें आज मंगलौर पर टिकी हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी। कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन जनता के चहेते हैं और जनता उन्हें उनके काम से जानती है, वह जनता के सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहे हैं। इस बार लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस को जनता ने भरपूर प्यार दिया है। भाजपा से जनता उब चुकी है।

सतर्कता से काम करें कार्यकर्ता

मंगलौर प्रत्याशी एवं कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन ने कहा कि आज पूरी कांग्रेस जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बड़ा थैला लेकर चुनाव लड़ने आए हैं लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि चुनाव जीतने के लिए जनता का प्यार चाहिए, बड़ा थैला नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने 60 करोड़ की हैसियत दिखाई है तो 56 करोड़ की उनकी भी है। इसलिए उन्हें जो कहना है वह सोच समझकर कहें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सावधान रहें, यह उप चुनाव है इसमें सरकार का दखल रहेगा, इसलिए उन्हें जिम्मेदारी और सतर्कता से काम करना होगा।

जो भाजपा को गाली देते थे, वे भाजपा के प्रत्याशी

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि काजी निजामुद्दीन जनता की सेवा में हमेशा जुड़े रहते हैं और उन्होंने हमेशा विधनासभा में मजबूती के साथ जनता की आवाज को बुलंद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कल तक जो लोग भाजपा को गाली देने का काम करते थे वह आज उसी पार्टी के प्रत्याशी हैं। उन्होंने विधायकों और पदाधिकारियों से कहा कि अगर अच्छे दिन लाने है तो कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए कार्य करें।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा